Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पूर्व विदेश सचिव श्रृंगला, वकील निकम समेत चार लोग राज्यसभा के लिए मनोनीत

admin by admin
July 13, 2025
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के मामले में विशेष लोक अभियोजक रहे उज्ज्वल निकम, केरल से भारतीय जनता पार्टी के नेता सी सदानंदन मास्टर और इतिहासकार मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार देर रात जारी एक अधिसूचना में कहा कि राष्ट्रपति ने इन चार व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

अधिसूचना में कहा गया, भारत के संविधान के अनुच्छेद 80 के खंड (1) के उप-खंड (ए) द्वारा प्रदत्त शक्तियों के साथ-साथ उस अनुच्छेद के खंड (3) के तहत राष्ट्रपति मनोनीत सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण उत्पन्न रिक्तियों को भरने के लिए उज्ज्वल देवराव निकम, सी. सदानंदन मास्टर, हर्षवर्धन श्रृंगला और डॉ. मीनाक्षी जैन को राज्यसभा के लिए मनोनीत करती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत चारों सदस्यों के योगदान की सराहना की है।

मोदी ने निकम की सराहना करते हुए कहा, उज्ज्वल निकम का कानूनी क्षेत्र और हमारे संविधान के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। वह न केवल एक सफल वकील रहे हैं, बल्कि महत्वपूर्ण मामलों में न्याय के प्रयासों में भी सबसे आगे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अपने पूरे कानूनी करियर के दौरान निकम ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों को मज़बूत करने और आम नागरिकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए काम किया है।

निकम एक प्रसिद्ध वकील हैं और मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में सरकारी वकील के रूप में काम कर चुके हैं। भाजपा ने उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य सीट से पार्टी उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा था।

प्रधानमंत्री ने राजनयिक के रूप में श्रृंगला के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने एक राजनयिक, बुद्धिजीवी और रणनीतिक विचारक के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मोदी ने कहा, ‘‘पिछले कई वर्षों में उन्होंने भारत की विदेश नीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जी-20 की हमारी अध्यक्षता में भी योगदान दिया है। मुझे खुशी है कि उन्हें राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। उनका अद्वितीय दृष्टिकोण संसदीय कार्यवाही को और समृद्ध बनाएगा।’’

श्रृंगला ने अमेरिका और थाईलैंड में भारत के राजदूत और बांग्लादेश में उच्चायुक्त के रूप में कार्य किया है। भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी श्रृंगला ने 2023 में भारत की जी20 अध्यक्षता के लिए मुख्य समन्वयक के रूप में भी कार्य किया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि मीनाक्षी जैन को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है।

मोदी ने कहा, उन्होंने एक विद्वान, शोधकर्ता और इतिहासकार के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। शिक्षा, साहित्य, इतिहास और राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में उनके कार्यों ने अकादमिक विमर्श को महत्वपूर्ण रूप से समृद्ध किया है। संसदीय कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं। दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में व्याख्याता रहीं जैन पद्मश्री से सम्मानित हैं।

उन्होंने भारतीय इतिहास, देश की सभ्यता और ब्रिटिश शासन के दौरान स्वदेशी शिक्षा और भाषाओं पर कई किताबें लिखी हैं।

प्रधानमंत्री ने सदानंदन मास्टर की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन साहस और अन्याय के आगे न झुकने की भावना का प्रतीक है।

मोदी ने कहा,  हिंसा और धमकी राष्ट्र के विकास के प्रति उनके जज्बे को रोक नहीं सकी। एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उनके प्रयास सराहनीय हैं। युवा सशक्तीकरण के प्रति उनकी गहरी आस्था है।

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति जी द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्हें बधाई। सांसद के रूप में उनकी भूमिका के लिए शुभकामनाएं।

मास्टर केरल के कन्नूर ज़िले में 2016 और 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे। वह पूर्व शिक्षक हैं। वर्ष 1994 में कथित तौर पर उनके प्रतिद्वंद्वियों ने उनके दोनों पैर काट दिए थे।

Tags: पूर्व विदेश सचिव श्रृंगलावकील निकम
Previous Post

लखनऊ में भारी बारिश के बीच नाले में गिरे पेंटर का शव एक दिन बाद बरामद

Next Post

भारत में नमक की अधिक खपत बनी ‘साइलेंट एपिडेमिक’, ICMR-NIE ने शुरू की कम सोडियम नमक मुहिम

Related Posts

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत
उत्तर प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

August 4, 2026
असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव SBI पहुंचे, बैंक में रखे सोने, चांदी और अन्य रिकॉर्ड की समीक्षा

August 4, 2026
ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
Next Post

भारत में नमक की अधिक खपत बनी ‘साइलेंट एपिडेमिक’, ICMR-NIE ने शुरू की कम सोडियम नमक मुहिम

Recent Posts

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कन्नौज जिले के तिरवा क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के मेज पर सोने और कक्षा में विद्यार्थियों...

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के हंगामे के...

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

Noida : इलेक्ट्रॉनिक चिप फैक्टरी में आग बुझाते समय बीम गिरी, दो दमकलकर्मियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

नोएडा के एक औद्योगिक क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली इकाई में लगी भीषण आग बुझाने के दौरान मलबा गिरने...

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

परीक्षण के दौरान AI ने वास्तविक कंप्यूटर प्रणालियों में लगाई सेंध, सुरक्षा को लेकर चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी दो कंपनियों ने पिछले 10 दिनों के भीतर खुलासा किया है कि परीक्षण...

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती: भ्रामक वीडियो और घोटाले का दावा फैलाने वाले यू-ट्यूबर पर लखनऊ में FIR दर्ज

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती -...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group