Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

देश में हर चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन की मांग को लेकर न्यायालय में याचिका दायर

admin by admin
July 9, 2025
in देश, राजनीति
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय में दायर एक याचिका में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का अनुरोध किया गया है, विशेष रूप से देश में संसदीय, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों से पहले।

शीर्ष अदालत ने सोमवार को बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्णय को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 10 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति व्यक्त की।

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने मंगलवार को याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय से कहा कि मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने से पहले प्रक्रियागत खामियों को दूर किया जाए। उपाध्याय ने निर्वाचन आयोग के कदम का विरोध करने वाली लंबित याचिकाओं के साथ इस मामले को भी तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था।

उपाध्याय ने उनकी याचिका पर 10 जुलाई को अन्य याचिकाओं के साथ ही सुनवाई करने का अनुरोध किया।

उनकी याचिका में निर्वाचन आयोग को एसआईआर आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केवल भारतीय नागरिक ही राजनीति और नीति का निर्णय लें, न कि “अवैध विदेशी घुसपैठिए”।

उनकी याचिका में कहा गया, स्वतंत्रता के बाद बड़े पैमाने पर अवैध घुसपैठ, छलपूर्ण धर्मांतरण और जनसंख्या विस्फोट के कारण 200 जिलों और 1,500 तहसीलों की जनसांख्यिकी बदल गई है। जनसांख्यिकी ही नियति है और दर्जनों जिलों में पहले से ही ऐसे लोगों द्वारा अपनी नियति तय होते हुए देखी जा रही है जो भारतीय नहीं हैं।

इसमें कहा गया है कि चुनावों के माध्यम से एक राष्ट्र अपनी राजनीति और नीति को आकार देता है, और इसलिए, यह केंद्र, राज्य और ईसीआई का संवैधानिक कर्तव्य है कि वे यह सुनिश्चित करें कि केवल वास्तविक नागरिक ही संसदीय, राज्य विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में अपना वोट डालें, न कि विदेशी।

याचिका में कहा गया है, “इसके लिए समय-समय पर मतदाता सूचियों की विशेष गहन जांच आवश्यक है।”

इसमें कहा गया है कि बिहार में 243 विधानसभा क्षेत्र हैं और प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों में अनुमानतः 8,000-10,000 अवैध, दोहरी और फर्जी प्रविष्टियां हैं तथा 2,000-3,000 मतों की मामूली विसंगतियां भी चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकती हैं।

बिहार में चुनाव से पहले एसआईआर कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले के खिलाफ विपक्षी दलों कांग्रेस, राकांपा (शरद पवार), शिवसेना (उबाठा), समाजवादी पार्टी, झामुमो, भाकपा और भाकपा (माले) के नेताओं की संयुक्त याचिका सहित कई नई याचिकाएं उच्चतम न्यायालय में दायर की गईं।

Tags: देश में हर चुनाव से पहले मतदाता सूची में
Previous Post

वडोदरा में पुल ढहने के बाद वाहन नदी में गिरे, तीन लोगों की मौत

Next Post

कक्षा छह में केवल 53 फीसदी विद्यार्थी 10 तक का पहाड़ा जानते हैं: शिक्षा मंत्रालय का सर्वेक्षण

Related Posts

उत्तर प्रदेश

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
Next Post

कक्षा छह में केवल 53 फीसदी विद्यार्थी 10 तक का पहाड़ा जानते हैं: शिक्षा मंत्रालय का सर्वेक्षण

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group