Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत की एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत, इंग्लैंड को 336 से हराकर श्रृंखला बराबर की

admin by admin
July 7, 2025
in खेल, देश
0

बर्मिंघम, बारिश के कारण हुए विलंब के बाद बिहार के सासाराम के आकाश दीप (187 रन देकर 10 विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत ने रविवार को यहां दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन इंग्लैंड को 336 रन से हराकर एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत हासिल की।

भारत ने इस तरह पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर की। इंग्लैंड ने लीड्स में पहला टेस्ट पांच विकेट से जीता था।

स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में 28 वर्षीय आकाशदीप ने बड़े मंच पर प्रभावित करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी में 99 रन देकर छह विकेट झटके जिससे मेजबान टीम 608 रन के असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 271 रन पर सिमट गई।

कप्तान शुभमन गिल (269 रन और 161 रन) के दोनों पारियों में शतक से भारत ने रनों का अंबार लगाया तो वहीं आकाश दीप ने बल्लेबाजी के मुफीद पिच पर कमाल की गेंदबाजी की।

बारिश के कारण पांचवें और अंतिम दिन का खेल एक घंटा 40 मिनट के विलंब से शुरू हुआ जिससे दिन के ओवर घटाकर 80 कर दिए गए। इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 72 रन से आगे खेलना शुरू किया।

मोहम्मद सिराज (सात विकेट) ने पहली पारी में शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड को 407 रन ही बनाने दिए थे, उन्होंने दूसरी पारी में शानदार कैच लपके।

इंग्लैंड के लिए जैमी स्मिथ (88 रन) अकेले डटे रहे और आकाशदीप की गेंद पर आउट हुए जिनका विकेट लेते ही भारत के इस मध्यम गति के गेंदबाज ने टेस्ट क्रिकेट में पहली पार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया।

आकाशदीप ने मैच का अंतिम विकेट लेकर अपना दसवां विकेट हासिल किया और यह कैच भी मैच के दूसरे स्टार रहे गिल ने लपका। टेस्ट कप्तान के तौर पर यह गिल की पहली जीत भी है।

श्रृंखला का पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारत ने गिल की बल्लेबाजी के बाद आकाशदीप और सिराज की नयी गेंद पर शानदार गेंदबाजी से वापसी की।

बुमराह की अनुपस्थति में भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण से ज्यादा उम्मीद नहीं की जा रही थी लेकिन आकाशदीप ने मैच का रूख बदलने वाले स्पैल डालकर इस सोच को पूरी तरह बदल दिया।

आकाश दीप के पहले सत्र में दो विकेट की बदौलत भारत लंच तक इंग्लैंड के 153 रन पर छह विकेट झटककर मैच जीतने से चार विकेट दूर था। स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने लंच से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (33 रन) को पगबाधा आउट किया जो दिन में आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे।

आकाशदीप ने शनिवार को अंतिम सत्र में दो विकेट झटके थे और सुबह के सत्र में ओली पोप (24) और हैरी ब्रुक (23) को जल्दी आउट किया।

प्रसिद्ध कृष्णा ने आकाश दीप के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। आकाश दीप पहले सत्र के सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहे।

मैच में पहली बार ऐसा लगा कि विकेट थोड़ा खराब हो गया है और आकाश दीप को सीम मूवमेंट मिल रहा है। मोहम्मद सिराज ने आकाश दीप के साथ शुरुआत नहीं की जो थोड़ा हैरानी भरा था।

आकाश दीप को शुरुआती घंटे में सफलता दिलाने के लिए सात गेंद लगी और उन्होंने ओली पोप (24 रन) को बोल्ड कर दिया। फिर इस गेंदबाज ने अगले ओवर में खतरनाक हैरी ब्रुक (23 रन) को पगबाधा आउट किया।

पहले घंटे के बाद रविंद्र जडेजा को लाया गया और उन्होंने तुरंत ही गेंद को टर्न करवाया जिससे स्टोक्स और स्मिथ को परेशानी हुई।

हेडिंग्ले के विपरीत जडेजा ने अपनी गेंदों की गति को कम करने की कोशिश की। हालांकि इंग्लैंड के कप्तान कुछ जरूरी रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने सिराज की गेंद पर चार बाउंड्री लगाईं।

तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लंदन में शुरू होगा।

Tags: भारत की एजबेस्टन में ऐतिहासिक जीत
Previous Post

सहारनपुर में गन्ने के खेत के पास एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला

Next Post

हरियाणा पहुंचे बृज भूषण शरण ने महिला पहलवान के सम्मान समारोह में हुए शामिल, खापों ने जताया विरोध

Related Posts

Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
देश

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

September 21, 2026
क्राइम

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

September 21, 2026
Next Post

हरियाणा पहुंचे बृज भूषण शरण ने महिला पहलवान के सम्मान समारोह में हुए शामिल, खापों ने जताया विरोध

Recent Posts

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

नई दिल्ली, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) ने ओडिशा तट के पास...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group