Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले में फरार जलालुद्दीन उर्फ़ छांगुर बाबा को सहयोगी समेत किया गिरफ्तार

admin by admin
July 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने कथित अवैध धर्मांतरण मामले में फरार एक आरोपी को सहयोगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक बयान में दी गयी।

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत लखनऊ के गोमतीनगर के एटीएस थाने में दर्ज एक मामले में 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी जलालुद्दीन उफ छांगुर बाबा और सह आरोपी नीतू उर्फ नसरीन निवासी बलरामपुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बता दें छांगुर बाबा बलरामपुर समेत कई यूपी के कई हिस्सों में लड़कियों समेत अन्य का धर्मांतरण करा रहा था। हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण पर 16 लाख रुपये तक मिलते थे। वहीं धर्मांतरण कराने वाले छांगुर बाबा की विदेश में करोड़ों की संपत्ति का भी पता लगा है। पुलिस अन्य की तलाश में भी जुटी हुई है। इस गैंग के 40 खातों में विदेश से 100 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली है।

बयान में कहा गया कि जलालुद्दीन के खिलाफ एक अदालत ने एक गैर-जमानती वारंट जारी किया था, जबकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। बयान में कहा गया है कि दोनों को अदालत में पेश किया गया और रिमांड प्राप्त करने के बाद लखनऊ जिला जेल भेज दिया गया।

बयान में कहा गया कि भारतीय दंड संहिता और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की विभिन्न धाराओं के तहत लखनऊ के गोमतीनगर के एक पुलिस थाने में दर्ज मामले में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने हिंदू और गैर-मुस्लिम समुदायों के व्यक्तियों को इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए संगठित तरीके से काम किया।

बयान में कहा गया कि दर्ज मामले में आरोप है कि ‘‘आरोपियों द्वारा संगठित रूप से हिंदू और गैर मुस्लिम समुदाय के गरीब, असहाय मजदूर व कमजोर वर्ग के लोगों, विधवा महिलाओं को प्रलोभन देकर, आर्थिक मदद करके तथा शादी का झांसा देकर, डरा धमका करके और बल पूर्वक धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

बयान में कहा गया है कि दो अन्य आरोपियों – नवीन उर्फ ​​जमालुद्दीन और महबूब (जो जलालुद्दीन का बेटा है) को 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। दोनों बलरामपुर के रहने वाले हैं और फिलहाल लखनऊ जिला जेल में बंद हैं।

Tags: एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले में फरार
Previous Post

भारत में रॉयटर्स का ‘एक्स’ अकाउंट बंद

Next Post

भारत ने दिया 608 रन का लक्ष्य, इंग्लैंड के स्टंप तक तीन विकेट पर 72 रन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, लखनऊ-नोएडा-गोरखपुर के 233 रेस्टोरेंट पर छापेमारी, कई जगह मिलीं गंभीर खामियां

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर हनीट्रैप केस: प्रेस कॉन्फ्रेंस में फूट-फूटकर रोई महिला, बोली- ‘साहब हमें बचा लीजिए’, 13 फर्जी आधार कार्ड बरामद

September 20, 2026
उत्तर प्रदेश

1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर के लिए Aadhaar Biometric जरूरी, 27 करोड़ लोगों का काम पूरा

September 20, 2026
Next Post

भारत ने दिया 608 रन का लक्ष्य, इंग्लैंड के स्टंप तक तीन विकेट पर 72 रन

Recent Posts

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group