Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमरनाथ यात्रा: CRPF ने महिला टीम ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकती हूं’ तैनात की

admin by admin
July 2, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के सिलसिले में गुफा मंदिर तक पहुंचने के लिए बालटाल मार्ग लेने वाले तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए महिला कर्मियों की ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकती हूं’ नामक विशेष टीम तैनात की है।

सीआरपीएफ ने इस वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए सबसे अधिक संख्या में कर्मियों को तैनात किया है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जम्मू से इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 581 कंपनियां तैनात की गयी हैं जिनमें 219 सीआरपीएफ से हैं, जबकि बाकी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), भारत तिब्बत सीमा बल (आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) जैसे बलों से हैं।

दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की 38 दिवसीय तीर्थयात्रा तीन जुलाई को दो मार्गों से शुरू होगी। इसमें अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान-पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग हैं।

सीआरपीएफ ने आधार शिविर से लेकर ‘डोमेल’ के प्रवेश द्वार तक महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए बालटाल मार्ग पर ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकता हूं’ लिखे नारंगी रंग के जैकेट पहनी अपनी महिला कर्मियों की एक टीम तैनात की है। अधिकारियों ने बताया कि ये टीम महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगी।

सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक और यात्रा के लिए संयुक्त नोडल अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा, ‘‘बल सभी पक्षों के साथ समन्वय में तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित अमरनाथ यात्रा आयोजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सभी टीम को तीर्थयात्रियों को समय पर सहायता प्रदान करने और मजबूत सुरक्षा प्रदान करने का काम सौंपा गया है।’’

पिछले साल भी यात्रा की निगरानी कर चुके कुमार ने कहा कि इस आयोजन के लिए सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह अमरनाथ यात्रा 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने की पृष्ठभूमि में हो रहा है।

सीआरपीएफ ने अमरनाथ यात्रा मार्गों पर अपने पर्वतीय बचाव दल (एमआरटी) के हिस्से के रूप में 30 कर्मियों वाली एक टीम भी तैनात की है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पर्वतीय बचाव दल ये कर्मी आमतौर पर उच्च ऊंचाई के कारण होने वाली चिकित्सा जटिलताओं के मामले में तीर्थयात्रियों को बचाने में मदद करेंगे और किसी भी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा के दौरान जरूरी कार्रवाई करेंगे।

यात्रा का समापन नौ अगस्त को होगा। इस साल की तीर्थयात्रा के लिए अब तक 3.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है।

Tags: अमरनाथ यात्रा: CRPF ने महिला टीम ‘क्या मैं आपकी मदद कर सकती हूं’ तैनात की
Previous Post

बेंगलुरु: इंफोफिस कंपनी के शौचालय में महिला सहकर्मी की वीडियो बनाने के आरोप में सीनियर एसोसिएट कंसल्टेंट गिरफ्तार

Next Post

अयोध्या में CBI ने बी फार्मा की फर्जी डिग्री के मामले में बेसिक टीचर संतोष झा के आवास पर मारा छापा!

Related Posts

देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
Next Post

अयोध्या में CBI ने बी फार्मा की फर्जी डिग्री के मामले में बेसिक टीचर संतोष झा के आवास पर मारा छापा!

Recent Posts

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजधानी से सटे गुरुग्राम के सफायर 90 मॉल में स्थित 18 स्पा केंद्रों पर पुलिस ने छापेमारी कर...

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group