शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान के खड्डी इलाके में एक आत्मघाती हमलावर ने सैन्य काफिले को निशाना बनाया, जिसमें कम से कम 13 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे गए और 14 नागरिकों सहित 24 अन्य घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन को सेना की बम निरोधक इकाई के माइन-रेसिस्टेंट एम्बुश प्रोटेक्टेड (एमआरएपी) वाहन से टकरा दिया।
वहीं, पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान इलाके में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को दोषी ठहराने की पाकिस्तान की कोशिशों को नयी दिल्ली ने शनिवार रात सिरे से खारिज कर दिया।
विदेश मंत्रालय ने कहा,‘‘हमने पाकिस्तानी सेना का आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम अवमानना योग्य इस बयान को पूरी तरह से खारिज करते हैं।
Breaking News:
A suicide bomber targeted a military convoy in the Khaddi area of North Waziristan, Khyber Pakhtunkhwa, on Saturday, killing at least 13 Pakistani military personnel and injuring 24 others, including 14 civilians.According to Officals, the attacker rammed an… pic.twitter.com/Fo8EsnqCpp
— Bahot | باہوٹ (@bahot_baluch) June 28, 2025


