Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ट्रंप ने की ईरान और इजराइल के बीच संघर्षविराम की घोषणा, लेकिन दोनों देशों ने नहीं की पुष्टि

admin by admin
June 24, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि इजराइल और ईरान ने ‘‘पूर्ण संघर्षविराम’’ पर सहमति व्यक्त की है। हालांकि इजराइल और ईरान ने संघर्षविराम पर कोई बयान जारी नहीं किया है तथा मंगलवार सुबह ईरान ने इजराइल पर मिसाइलों की बौछार की।

इजराइल की ‘मेगन डेविड एडोम’ बचाव सेवा ने कहा कि सूर्योदय होते ही इजराइली लोग ईरानी हमलों से बचने के लिए बनाए गए ठिकानों की ओर भागे। इन हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

इजराइल ने अब तक ट्रंप की संघर्षविराम की घोषणा के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। जिससे इजराइल को संभावित रूप से जवाबी हमला करने के लिए अधिक समय मिल गया है।

वहीं ईरान ने अपने सरकारी टेलीविजन पर घोषणा की कि स्थानीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे समग्र संघर्षविराम शुरू हो गया है। इजराइल के बीरशेबा शहर में ईरान के एक मिसाइल हमले से प्रभावित इमारत से दमकलकर्मियों ने चार लोगों के शव बरामद किए हैं। आपात सेवा अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खोज और बचाव दल ने कहा कि उन्होंने बीरशेबा में एक इमारत से चार शव बरामद किए और अन्य लोगों की तलाश जारी है।

ईरान ने दक्षिणी इजराइल के सबसे बड़े शहर बीरशेबा को निशाना बनाकर यह मिसाइल हमला किया था। कुछ दिन पहले ईरान के हमले में इसी शहर के अस्पताल को भारी नुकसान पहुंचा था।

इसबीच इजराइली सेना ने लोगों से कहा कि वे बम हमले से बचने के लिए बनाए गए आश्रय स्थलों को छोड़ सकते हैं, हालांकि उसने जनता को आने वाले कुछ घंटों तक इन आश्रय स्थलों के करीब ही रहने की सलाह दी।

ट्रंप ने इजराइल और ईरान के बीच संघर्षविराम की घोषणा ईरान द्वारा कतर में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर सोमवार को सीमित मिसाइल हमला किए जाने के तत्काल बाद की।

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप की घोषणा में कहा गया कि वाशिंगटन समयानुसार मध्य रात्रि के आसपास शुरू होने वाला संघर्षविराम युद्ध को ‘‘आधिकारिक तौर पर समाप्त’’ करेगा।

अस्थायी संघर्षविराम के पहले चरण के एक घंटे से अधिक समय बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में कहा, ‘‘संघर्ष विराम अब प्रभावी है। कृपया इसका उल्लंघन न करें।

इजराइल ने हालांकि संघर्षविराम की पुष्टि नहीं की, लेकिन हमलों को रोक दिया है।

इससे पहले सुबह ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘फिलहाल किसी भी संघर्षविराम या सैन्य अभियानों की समाप्ति पर कोई समझौता नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर इजराइल ईरान के लोगों के खिलाफ अपने अवैध आक्रमण हमारे समयानुसार सुबह चार बजे से पहले बंद कर दे, तो हमारा उसके बाद अपनी कार्रवाई जारी रखने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने यह संदेश ईरान के समयानुसार सुबह 4:16 बजे पोस्ट किया। अरागची ने अपने संदेश में कहा, ‘‘हमारे सैन्य अभियानों को रोकने पर अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा।

Tags: ट्रंप ने की ईरान और इजराइल के बीच संघर्षविराम की घोषणा
Previous Post

शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष स्टेशन ले जाने वाले मिशन के लिए प्रक्षेपण अब 25 जून को

Next Post

मुरादाबाद में ट्रेन में एक बैग में मिला लावारिस शिशु, अस्पताल में भर्ती

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका के मिशिगन में ट्रेनिंग के दौरान F-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट ने सुरक्षित किया इजेक्ट

September 18, 2026
अंतराष्ट्रीय

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
Next Post

मुरादाबाद में ट्रेन में एक बैग में मिला लावारिस शिशु, अस्पताल में भर्ती

Recent Posts

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने वैश्विक कारोबारी समुदाय से राज्य में निवेश के अवसर तलाशने का शुक्रवार...

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान आत्मघाती हमला, 21 की मौत और 78 घायल; पुलिस लाइन में दो धमाके

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास...

अयोध्या में गणेश उत्सव को लेकर प्रशासन सख्त, शराब और विवादित गानों पर रोक, डीजे के लिए भी जारी निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव को लेकर अयोध्या पुलिस प्रशासन और केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति ने आयोजन समितियों के...

बहराइच में छप्पर के घर में सो रही 86 वर्षीय महिला को तेंदुए ने बनाया निवाला, शव नाले के पास मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले से एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना सुजौली थाना क्षेत्र...

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group