Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने के संकेतों के बीच ट्रंप जी-7 छोड़ अमेरिका के लिए रवाना

admin by admin
June 17, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां जारी जी-7 शिखर सम्मेलन को बीच में ही छोड़कर अमेरिका के लिए रवाना हो गए।

इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने का अंदाजा उस वक्त दुनिया को हुआ जब ट्रंप ने सोमवार को कहा कि ‘‘सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।’’

दुनिया भर के नेता पूरे विश्व में अनेक क्षेत्रों में जारी तनाव को कम करने में मदद के विशिष्ट लक्ष्य के साथ जी-7 में एकत्र हुए, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर टकराव के कारण यह बाधित हो गया है। इजराइल ने चार दिन पहले ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू किए थे।

शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने चेतावनी दी कि इससे पहले कि ‘‘बहुत देर हो जाए’’ ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगानी चाहिए।

ट्रंप ने कहा कि ईरानी नेता ‘‘बातचीत करना चाहते होंगे’’ लेकिन उनके पास अपने परमाणु कार्यक्रमों को लेकर सहमति बनाने के लिए 60 दिन थे और फिर भी इजराइली हवाई हमले शुरू होने से पहले वे ऐसा करने में विफल रहे।

अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ उन्हें समझौता करना होगा।’

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका इस संघर्ष में सैन्य रूप से शामिल होगा ट्रंप ने कहा, ‘‘ मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता।

अब तक इजराइल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम स्थलों को निशाना बनाया है लेकिन वह ईरान के फोर्डो यूरेनियम संवर्धन संयंत्र को नष्ट नहीं कर सका है। यह स्थल जमीन के अंदर काफी गहराई में है और इसे नष्ट करने के लिए इजराइल को 30,000 पाउंड (14,000 किलोग्राम) के ‘जीबीयू-57 मैसिव ऑर्डनेंस पेनेट्रेटर’ की आवश्यकता होगी। इजराइल के पास इस स्तर के बमवर्षक नहीं हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर सोमवार दोपहर चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘सभी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए!’’ इसके तत्काल बाद ट्रंप ने शिखर सम्मेलन छोड़कर जाने का फैसला किया।

सोमवार शाम को जब ट्रंप ने जी-7 के अन्य नेताओं के साथ तस्वीर खिंचवाई, तो उन्होंने केवल इतना कहा, ‘‘मेरा वापस जाना बेहद जरूरी है।

मेजबान देश कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रपति की मौजूदगी के लिए बहुत आभारी हूं और मैं स्थिति को समझता हूं।

Tags: इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष बढ़ने
Previous Post

Ayodhya: रुदौली में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही, CHC अधीक्षक डॉ0 मदन बरनवाल बदले, डॉ अपर्णा कोहली नियुक्त

Next Post

ईरान-इजराइल संघर्ष: तेहरान में भारतीयों को दूतावास से तत्काल संपर्क करने की सलाह, आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

ईरान-इजराइल संघर्ष: तेहरान में भारतीयों को दूतावास से तत्काल संपर्क करने की सलाह, आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित

Recent Posts

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण पर बुलडोजर एक्शन, जनौरा नाका पर तीन मकान ध्वस्त

by Atul Narain Srivastava
September 20, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया के बीच अयोध्या में जिला प्रशासन ने रविवार को जनौरा नाका...

मायावती का पल-पल बदलता फैसला: आकाश और दीपिका आनंद को BSP में नहीं मिलेगी जिम्मेदारी, ईशान को करेंगी आगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

लखनऊ, 20 सितंबर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों की पार्टी में भूमिका...

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group