Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुंबई: महिला ‘केयरटेकर’ ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर को वृद्धाश्रम भेजा, फ्लैट सहित छह करोड़ की संपत्ति हड़पी

admin by admin
June 11, 2025
in देश
0

मुंबई पुलिस ने 82 वर्षीय एक सेवानिवृत्त आईआईटी प्रोफेसर की सभी संपत्ति को अपने नाम करवाकर उन्हें वृद्धाश्रम भेजने के आरोप एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने प्रोफेसर की देखभाल करने की आड़ में उनके तीन फ्लैट समेत पूरी संपत्ति अपने नाम कर ली। उन्होंने बताया कि इन फ्लैटों सहित अन्य संपत्तियों की कुल कीमत छह करोड़ रुपये है।

पवई थाने के एक अधिकारी ने बताया, “घटना उस समय सामने आई जब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के सेवानिवृत्त प्रोफेसर का बेटा पिछले महीने अपने पिता से मिलने मुंबई आया लेकिन उसने पाया कि उसके पिता घर पर नहीं हैं।

उन्होंने बताया, “जब बेटे को पता चला कि उसके पिता को फरवरी 2025 में देखभाल करने वाली महिला ने विक्रोली के वृद्धाश्रम में भेज दिया है, तो वह वहां गया और उनसे मिला। घटनाक्रम जानने के बाद वह अपने पिता को वापस पवई स्थित फ्लैट पर ले गया और पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त प्रोफेसर की शिकायत के आधार पर आठ जून को देखभाल करने वाली महिला निकिता नाइक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि छह करोड़ रुपये से अधिक की यह धोखाधड़ी जनवरी 2017 से इस वर्ष सात मई के बीच हुई। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त प्रोफेसर पवई के हीरानंदानी गार्डन में ‘ग्लेन हाइट्स अपार्टमेंट’ के एक फ्लैट में अकेले रहते थे।

पुलिस ने बताया कि 2017 में जब सेवानिवृत्त प्रोफेसर योगाभ्यास करने के लिए गार्डन आते थे तभी महिला से उनकी मुलाकात हुई थी, जिसके बाद वह अक्सर उनके फ्लैट पर आने लगी और उन्हें विश्वास में लेकर उनके दैनिक कार्यों में मदद करने के लिए ‘केयरटेकर’ के तौर पर रहने लगी।

पुलिस के मुताबिक, कुछ वर्षों बाद जब सेवानिवृत्त प्रोफेसर की आंखों की रोशनी कम हो गई तो उन्हें अपना मोबाइल फोन चलाने और बैंकिंग लेन-देन करने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद महिला ने उनके बैंकिंग विवरण और उनके सभी एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिए और उनकी ओर से वित्तीय लेन-देन करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला अप्रैल में उन्हें (सेवानिवृत्त प्रोफेसर) कानूनी सहायता प्रदान करने की आड़ में पंजीकरण कार्यालय ले गई और उन्हें उनकी जानकारी के बिना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला ने उनकी संपत्ति का एक तिहाई हिस्सा उपहार विलेख के रूप में अपने नाम पर स्थानांतरित करवा लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला ने संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, सोने के गहने, हस्ताक्षरित चेक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी एकत्र कर लिये।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला की करतूत तब सामने आई जब आवासीय सोसाइटी ने शेयर प्रमाणपत्र महिला के नाम पर करने के लिए आवेदन प्राप्त होने की जानकारी बुजुर्ग के बेटे को दी।

Tags: मुंबई: महिला ‘केयरटेकर’ ने सेवानिवृत्त प्रोफेसर
Previous Post

ब्रह्माण्ड का केन्द्र कहां है?

Next Post

कानपुर में छह वर्षीय बच्ची से बलात्कार

Related Posts

Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
देश

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

September 21, 2026
क्राइम

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

September 21, 2026
Next Post

कानपुर में छह वर्षीय बच्ची से बलात्कार

Recent Posts

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group