Monday, September 21, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेघालय हनीमून हत्याकांड: पुलिस सोनम और सहयोगियों के साथ अपराध की कड़ियों को जोड़ेगी

admin by admin
June 11, 2025
in देश
0

मेघालय पुलिस की एक विशेष जांच टीम मध्यरात्रि के करीब शिलॉन्ग पहुंची और उसने इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पांच आरोपियों में से एक सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह टीम जांच के लिए सोहरा में अपराध स्थल पर जाकर घटना की कड़ियों को जोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि हत्या के सिलसिले में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए गए चार अन्य लोगों के शीघ्र ही यहां पहुंचने की उम्मीद है और उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सोनम को मेडिकल जांच के लिए यहां एक अस्पताल ले जाया गया और दिन में उसे अदालत में पेश किया जाएगा क्योंकि जांच पूरी करने के लिए एसआईटी (विशेष जांच दल) उसकी पुलिस हिरासत के लिए अदालत से अनुरोध करेगा।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सोनम को लाने वाली एसआईटी टीम मध्यरात्रि से पहले पहुंची। उसे यहां एक अस्पताल ले जाया गया, ताकि पता लगाया जा सके कि वह गर्भवती है या नहीं। उसे यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एसआईटी ‘‘सभी गिरफ्तार व्यक्तियों की पुलिस हिरासत के लिए अनुरोध करेगी और सोहरा में अपराध स्थल पर घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए घटना का नाट्य रूपांतरण करेगी।’’

ईस्ट खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिम ने कहा कि मेघालय पुलिस ने जांच को ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम दिया है और इंदौर तथा गाजीपुर में आरोपियों के घरों एवं अन्य स्थानों से साक्ष्य जुटाए हैं।

सोनम और उसके साथियों को पिछले महीने राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने में भूमिका के आरोप में मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि एसआईटी ने इंदौर से गिरफ्तार आरोपियों को छह दिन और गाजीपुर से गिरफ्तार एक आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में छुट्टियां मनाते समय लापता हो गए थे। रघुवंशी का शव दो जून को एक खाई में मिला था।

Tags: मेघालय हनीमून हत्याकांड
Previous Post

प्रयागराज में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 1.40 करोड़ रुपये मूल्य का स्मैक बरामद

Next Post

गोंडा में अश्लील वीडियो मामले में पार्टी से निकाले गए भाजपा जिलाध्यक्ष

Related Posts

Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
देश

महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ी कार्रवाई, बीड और बिहार से दो आरोपी गिरफ्तार; सभी 18 आरोपी पकड़े गए

September 21, 2026
क्राइम

दिल्ली में APK फाइल से मोबाइल हैक कर 6.57 लाख की साइबर ठगी, अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

September 21, 2026
Next Post

गोंडा में अश्लील वीडियो मामले में पार्टी से निकाले गए भाजपा जिलाध्यक्ष

Recent Posts

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

by Atul Narain Srivastava
September 21, 2026
0

अयोध्या, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर जनौरा नाका में हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब सिर्फ सड़क चौड़ीकरण...

Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले युवक का अपहरण, 24 घंटे में बरामद; PA समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

संत कबीरनगर, समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के खिलाफ अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत...

Saharanpur में महिला अस्पताल से नवजात चोरी, टीका लगवाने के बहाने बच्चे को ले गई महिला; CCTV में कैद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

सहारनपुर, जिला महिला अस्पताल से सोमवार को एक नवजात शिशु के चोरी होने का मामला सामने आया है। प्रसव के...

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

भारत के अवतंश (14) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद...

तेहरान के आसमान में दिखा रहस्यमयी त्रिकोणीय UFO! अमेरिकी सीक्रेट प्लेन TR-3B का दावा या कुछ और? जानिए पूरा सच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 21, 2026
0

तेहरान, ईरान की राजधानी तेहरान के आसमान में 20 सितंबर की रात दिखाई दिए एक रहस्यमयी रोशनी वाले ऑब्जेक्ट के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group