Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुंभ भगदड़: पीड़ितों के परिजनों को मुआवजा नहीं देने पर उप्र सरकार को फटकार

admin by admin
June 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या के शाही स्नान (29 जनवरी) की रात हुई भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को मुआवजा देने में विलंब पर उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है।

उदय प्रताप सिंह नाम के एक व्यक्ति की रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति संदीप जैन की अवकाश पीठ ने कहा कि सरकार एक बार मुआजवा घोषित कर देती है तो उसका समय पर और सम्मानजनक तरीके से भुगतान के लिए वह बाध्य है।

अदालत ने महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में मृतक का शव सरकारी मेडिकल कॉलेज द्वारा बिना पोस्टमार्टम किए उसके परिजनों को सौंपने पर भी चिंता जताई।

उच्च न्यायालय ने कहा, “यह चिंताजनक है कि याचिकाकर्ता की पत्नी का शव उसके बेटे को पांच फरवरी, 2025 को सौंपा गया और चार महीने बीत गए, लेकिन सरकार द्वारा घोषित मुआवजे के एक भी हिस्से की पेशकश याचिकाकर्ता को नहीं की गई है।”

राज्य सरकार के मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने दलील दी कि चूंकि याचिकाकर्ता ने दावा पेश नहीं किया है, इस पर विचार करने का चरण नहीं आया है।

इस पर अदालत ने कहा, “प्रथम दृष्टया हम इस रुख को समर्थनीय पाते हैं और इसमें नागरिकों की दुर्दशा के प्रति उदासीनता की बू आ रही है। पीड़ित परिवारों को अत्यंत अनुग्रह और गरिमा के साथ मुआवजे का भुगतान करना सरकार का कर्तव्य है।”

अदालत ने कहा, “एक बार मृतक के परिजनों की जानकारी सरकार को हो जाती है तो पीड़ित परिवारों को पैसे की भीख मांगने के लिए कहना, सरकार की ओर से बहानेबाजी प्रतीत होता है और वह भी तब जब पीड़ित परिवार बहुत दूर से आता हो और उसे अपूर्णीय क्षति हुई हो।”

अदालत ने कहा, “सरकार अपने नागरिकों की ट्रस्टी है और वह न केवल उनके जीवन की रक्षा करने, बल्कि उन्हें परिहार्य नुकसान से बचाने के लिए बाध्य है। यह निर्विवादित है कि कुंभ मेला का प्रबंधन सरकार के हाथ में था न कि किसी अन्य के हाथ में।”

अदालत ने शुक्रवार को दिए अपने आदेश में राज्य के अधिकारियों को हलफनामा दाखिल कर मुआवजे के लिए प्राप्त कुल दावों, जिन दावों पर निर्णय किए गए उनकी संख्या और लंबित दावों की संख्या का विवरण उपलब्ध कराने को कहा।

साथ ही अदालत ने प्रयागराज में विभिन्न चिकित्सा संस्थानों और अधिकारियों को इस याचिका में पक्षकार बनाने और उन्हें हलफनामे दाखिल कर 28 जनवरी से मेला की समाप्ति तक सभी मृत्यु और उनके पोस्टमार्टम आदि की जानकारी देने को कहा और सुनवाई की अगली तिथि 18 जुलाई, 2025 तय की।

उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता की पत्नी महाकुंभ मेले में हुई भगदड़ में घायल हो गई थीं और शुरुआत में माना जा रहा था कि वह 29 जनवरी, 2025 से लापता हैं। बाद में उनका शव, उनके बेटे को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से पांच फरवरी को सौंपा गया। उस समय शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था।

चूंकि, याचिकाकर्ता बिहार के कैमूर जिले के करौंदा क्षेत्र के निवासी हैं, वह अपनी पत्नी का शव अपने गृह जिले ले गए जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।

Tags: महाकुंभ भगदड़: पीड़ितों के परिजनों
Previous Post

बलिया में दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Next Post

मैनपुरी में बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे की मौत

Related Posts

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

August 3, 2026
एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत
उत्तर प्रदेश

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

August 2, 2026
Next Post

मैनपुरी में बोरवेल में गिरे पांच साल के बच्चे की मौत

Recent Posts

पंजाब के फिरोजपुर में आरएसएस नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या

उन्नाव में LIU से सेवानिवृत्त दारोगा ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव शहर में स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) से सेवानिवृत्त एक दारोगा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर खुद...

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group