Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पीलीभीत: पत्रकार ने पत्नी संग पीया ज़हर, एसडीएम समेत अन्य पर उत्पीड़न का लगाया आरोप

admin by admin
May 30, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

पीलीभीत जिले में एक दंपत्ति ने बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद कथित रूप से जहर पी लिया। इस वीडियो में उन्होंने कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने में उनकी भूमिका के बाद उप जिलाधिकारी (एसडीएम), एक नगर पालिका अध्यक्ष और एक ठेकेदार सहित तीन व्यक्तियों पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।

बरखेड़ा थाने के अधिकारियों के अनुसार, दंपत्ति की पहचान स्थानीय पत्रकार इसरार और उनकी पत्नी के रूप में हुई है और उन्होंने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया और इसे ऑनलाइन साझा किया।

वीडियो में, इसरार ने आरोप लगाया कि वह और उनकी पत्नी एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडे, बरखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल और ठेकेदार मोइन हुसैन द्वारा लगातार उत्पीड़न के कारण यह कदम उठाने को मजबूर हुए।

एक अधिकारी ने कहा कि जोड़े को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इसरार की पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। कथित वीडियो में इसरार ने दावा किया कि उन्होंने हाल में बरखेड़ा नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी।

उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट ने मुख्यमंत्री कार्यालय का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद पुलिस ने उनके परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया। इसरार ने वीडियो में कहा, ‘हम जहर पी रहे हैं और अपनी जान दे रहे हैं। योगी जी, हमें न्याय चाहिए।

इसरार ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मोइन, चेयरमैन भोजवाल और एसडीएम पांडे ने उन्हें लगातार धमकाया और उन्हें झूठे मामले में फंसाया, जिससे उनके पास यह कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एसडीएम बीसलपुर नागेंद्र पांडे ने मीडिया को बताया कि उन्होंने बरखेड़ा के थाना प्रभारी (एसएचओ) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरोपों को ‘निराधार’ बताते हुए खारिज कर दिया और दावा किया कि ‘ऐसा कोई मामला नहीं है।’

बीसलपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस सभी कोणों से गहन जांच कर रही है और निष्कर्षों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने प्रेस को दिए अपने बयान में कहा कि इस घटना में उनका कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे घटना के बारे में पता चला है, लेकिन मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है। हो सकता है कि ठेकेदार के साथ कोई विवाद हुआ हो।

ठेकेदार मोइन हुसैन ने अपना बचाव करते हुए दावा किया कि इसरार 18 मई को उनके एक निर्माण स्थल पर आया था और कथित तौर पर 15,000 रुपये की मांग की थी, और धमकी दी थी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह नकारात्मक समाचार प्रकाशित कर देगा।

मोइन ने दावा किया कि इसरार ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी।उन्होंने कहा कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

दंपत्ति के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि इसरार और उनकी पत्नी को लगातार परेशान किया जा रहा था।

उन्होंने एसडीएम पांडे, भोजवाल और ठेकेदार मोइन पर धमकी देने और झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया, जिसमें पुलिस की भी कथित तौर पर मिलीभगत रही है। परिवार ने मांग की कि वीडियो में नामित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के नतीजे के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: पीलीभीत: पत्रकार ने पत्नी संग पीया ज़हर
Previous Post

वाराणसी: NSE और वाराणसी प्रशासन द्वारा निवेशकों की समझ बढ़ाने हेतु विशेष सेमिनार और वर्कशॉप का हुआ आयोजन

Next Post

रामपुर में बीएससी के छात्र का दोस्तों ने किया अपहरण, काटी उंगलियां

Related Posts

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
उत्तर प्रदेश

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

July 31, 2026
Next Post

रामपुर में बीएससी के छात्र का दोस्तों ने किया अपहरण, काटी उंगलियां

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group