Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली: SOG ने फर्जी अभिलेख बनाने वाला जनसेवा केन्द्र का किया भंडाफोड़

admin by admin
May 29, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बरेली, सेना की लखनऊ-बरेली अभिसूचना (मिलिट्री इंटेलिजेंस) इकाई ने विशेष अभियान समूह (एसओजी) और पुलिस के साथ उत्तर प्रदेश के सीबीगंज थाना क्षेत्र में फर्जी अभिलेख बनाने वाले एक जनसेवा केन्द्र का भंडाफोड़ कर मौके से दस्तावेज बरामद किये।

अधिकारी ने बताया कि जनसेवा केन्द्र पर लैपटाप, प्रिन्टर आदि उपकरण के माध्यम से अनुचित लाभ कमाने के उद्देश्य से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड,10वीं व 12वीं कक्षा के अंकपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर उपकरण जब्त कर लिये गये।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को अभिसूचना टीम से मिली सूचना के बाद यह अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि महेशपुर गांव का रहने वाला आरोपी मुकेश देवल अपने घर के भूतल पर जनसेवा केन्द्र और लोकवाणी केंद्र के नाम से कथित तौर पर एक निजी दुकान चलाता था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने वित्तीय लाभ के लिए फर्जी आधिकारिक दस्तावेज तैयार करने के लिए लैपटॉप, प्रिंटर और अन्य उपकरणों का कथित तौर पर इस्तेमाल किया।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान संयुक्त टीम ने परिसर से दो लैपटॉप (सोनी और डेल), दो प्रिंटर, एक आइरिस स्कैनर (कॉजेंट कंपनी), एक वेबकैम, एक थंब स्कैनर, एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, छह रबर स्टैम्प, दो एलआरआई सील, एक माउस, 27 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक मतदाता पहचान पत्र और पूर्वोत्तर रेलवे पहचान पत्र की एक प्रति बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी मुकेश देवल छापेमारी के दौरान मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के साथ-साथ आधार अधिनियम की धारा 36 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

Tags: बरेली: SOG ने फर्जी अभिलेख बनाने वाला
Previous Post

अमेरिका में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड-19 टीके की अनिवार्यता खत्म

Next Post

उच्चतम न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने शपथ ली, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हुई

Related Posts

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

August 6, 2026
कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद
उत्तर प्रदेश

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

August 6, 2026
लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

August 6, 2026
झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल
उत्तर प्रदेश

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

August 6, 2026
Next Post

उच्चतम न्यायालय में तीन न्यायाधीशों ने शपथ ली, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हुई

Recent Posts

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत...

अयोध्या: रुदौली में अकीदत और गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा नगर

अयोध्या: रुदौली में अकीदत और गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा नगर

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, कर्बला के शहीदों की याद में बुधवार को रुदौली नगर में 'चेहल्लुम कमेटी रजिस्टर्ड' के तत्वावधान में हज़रत इमाम...

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

गोंडा, महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती...

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

कानपुर/हापुड़, रोज़ के खाने का सबसे ज़रूरी मसाला हल्दी, अगर असली होने के बजाय मिलावट का जरिया बन जाए तो...

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

लखनऊ के सरोजिनीनगर इलाके में दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। हादसा बुधवार रात करीब...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group