Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: रुदौली में अकीदत और गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा नगर

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
in अयोध्या
0
अयोध्या: रुदौली में अकीदत और गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा नगर

अयोध्या, कर्बला के शहीदों की याद में बुधवार को रुदौली नगर में ‘चेहल्लुम कमेटी रजिस्टर्ड’ के तत्वावधान में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके जाँनिसार साथियों की याद में चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस पूरे अकीदत, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया।

जुलूस में नगर व आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में अज़ादार शामिल हुए। पूरा नगर “या हुसैन” और “या अब्बास” की सदाओं से गूंज उठा। कार्यक्रम का कुशल संचालन अर्शी मौलाई ने किया।

जुलूस से पूर्व मोहल्ला सालार स्थित दरगाह हज़रत अब्बास में मजलिस-ए-अज़ा का आयोजन हुआ। अमरोहा से आए प्रसिद्ध ज़ाकिर सैय्यद हबीब हैदर ने कर्बला की दर्दनाक घटना का मार्मिक बयान करते हुए हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके 71 साथियों की बेमिसाल शहादत पर प्रकाश डाला, जिसे सुनकर अज़ादार अश्कबार हो उठे।

मजलिस के बाद पिहानी (हरदोई) की अंजुमन रौनक-ए-अज़ा, अंजुमन शब्बीरिया कानपुर, अंजुमन रौनक-ए-अज़ा आलमपुर और रायबरेली की अंजुमन दस्ता-ए-ज़ैनुल इबा के अज़ादारों ने नौहाखानी और सीना-ज़नी कर शहीदाने-कर्बला को पुरसा पेश किया।

इसके बाद जुलूस पारंपरिक मार्ग से होते हुए मोहल्ला कोठी स्थित झुनझुनवाला तिराहा पहुँचा, जहाँ लखनऊ से आए विश्वविख्यात शिया धर्मगुरु प्रोफेसर डॉ. अब्बास रज़ा नैय्यर जलालपुरी ने मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “वतन से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है और इमाम हुसैन की कुर्बानी इंसानियत, न्याय और सत्य की रक्षा का अमर संदेश है।

जुलूस कटरा चौराहा होते हुए बड़ा इमामबाड़ा सूफियाना पहुँचा, जहाँ स्थानीय अंजुमनों ने ज़ंजीर का मातम किया तथा आग पर चलकर अकीदत पेश की। जुलूस में शबीह-ए-जुलजनाह, ताबूत और आलम मुबारक आकर्षण का केंद्र रहे, जिनकी ज़ियारत के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

समापन अवसर पर अलविदाई मजलिस को फैज़ाबाद से आए मौलाना सैय्यद नदीम रज़ा जैदी ने संबोधित करते हुए कहा कि इमाम हुसैन का पैगाम इंसानियत, अमन और अत्याचार के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है।

सुरक्षा के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी विनोद गुप्ता, क्षेत्राधिकारी रुदौली अरविंद सोनकर और प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। प्रशासन और चेहल्लुम कमेटी के समन्वय से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Tags: रुदौली में अकीदत और गमगीन
Previous Post

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

Next Post

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक
अयोध्या

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान
अयोध्या

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

August 5, 2026
अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन
अयोध्या

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

August 5, 2026
Next Post
अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

अयोध्या: जल जीवन मिशन के सर्वे के दौरान बड़ा हादसा, सेवानिवृत्त एडीएम इंदु भूषण वर्मा की मौत, चालक की हालत नाजुक

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुजफ्फरपुर में गुरुवार को जल जीवन मिशन के जागरूकता कार्यक्रम और प्रदर्शनी के आयोजन...

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट और चोरी के मामलों में वांछित तीन आरोपी गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत...

अयोध्या: रुदौली में अकीदत और गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा नगर

अयोध्या: रुदौली में अकीदत और गमगीन माहौल में निकला चेहल्लुम का पारंपरिक जुलूस, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंज उठा नगर

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

अयोध्या, कर्बला के शहीदों की याद में बुधवार को रुदौली नगर में 'चेहल्लुम कमेटी रजिस्टर्ड' के तत्वावधान में हज़रत इमाम...

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

गोंडा, महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती...

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

कानपुर/हापुड़, रोज़ के खाने का सबसे ज़रूरी मसाला हल्दी, अगर असली होने के बजाय मिलावट का जरिया बन जाए तो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group