Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

North Gaza के दो अस्पतालों को इजराइली बलों ने घेरा

admin by admin
May 21, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

इजराइल के सुरक्षा बलों ने उत्तर गाजा में दो अस्पतालों की घेराबंदी कर ली है। वे इन दोनों अस्पतालों से न किसी को बाहर आने दे रहे हैं और न ही किसी को अंदर जाने दे रहे हैं।

उत्तर गाजा में सिर्फ यही दो अस्पताल बचे हैं जो रोगियों के लिए सहारा हैं। इजराइल ने यह कार्रवाई तबाह फलस्तीनी क्षेत्र पर नए सिरे से अपने हमले करने के बीच की है। इंडोनेशियाई अस्पताल और अल-अवदा अस्पताल इस क्षेत्र के कार्यरत चिकित्सा केन्द्रों में से हैं।

चरमपंथी समूह हमास पर और बंधकों को रिहा करने के लिए दबाव बनाने की मंशा से किए गए हमलों से पहले इजराइली अधिकारियों ने शुक्रवार को उत्तरी गाजा के बड़े हिस्से को खाली करने का आदेश दिया था। इसके बाद मंगलवार को नए निकासी आदेश जारी किए गए।

दोनों अस्पताल तथा एक अन्य और तीन प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र निकासी क्षेत्र के भीतर हैं। हालांकि इजराइल ने इन चिकित्सा केंद्रों को खाली करने का आदेश नहीं दिया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयेसस ने कहा कि अन्य दो अस्पताल और चार प्राथमिक देखभाल केंद्र इस क्षेत्र के 1,000 मीटर के दायरे में हैं।

उन्होंने कहा कि इजराइली सैन्य अभियान और निकासी आदेश के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ रहा है।

अल-अवदा अस्पताल के बोर्ड सदस्य रमी शुराफी ने कहा कि इजराइल ‘‘इस क्षेत्र से लोगों का जबरन विस्थापन सुनिश्चित करना चाहता है। अल-अवदा अस्पताल परिसर और उसकी एम्बुलेंस पर सोमवार से हमले शुरू हो गए।

इंडोनेशियाई अस्पताल को इजराइली सैनिकों ने घेर लिया है, जो अस्पताल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर तैनात हैं। अस्पताल की मदद करने वाले एक सहायता समूह ने बताया कि रविवार से ड्रोन ऊपर मंडरा रहे हैं और हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।

इजराइली सेना ने कहा कि उसके सैनिक अस्पताल के आसपास कार्रवाई कर रहे हैं और हमास के ठिकानों को निशाना बना रहे हैं, लेकिन सैनिकों ने अस्पताल में प्रवेश नहीं किया है और एम्बुलेंसों को जाने की अनुमति दी गई है।

सहायता समूह एमईआरसी-इंडोनेशिया और अस्पताल के एक कर्मचारी के अनुसार, इजराइली बुलडोजरों ने अस्पताल की परिधि की दीवार को ध्वस्त कर दिया।

मंगलवार को हवाई हमलों में अस्पताल के जनरेटर को निशाना बनाया गया, जिससे आग लग गई और इसकी मुख्य बिजली आपूर्ति को नुकसान पहुंचा। एमईआरसी-इंडोनेशिया द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार, हमलों से अस्पताल की पानी की आपूर्ति को भी नुकसान पहुंचा है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, हमलों में कम से कम एक कर्मचारी की मौत हो गई। इसने कहा कि अस्पताल में बचे हुए लोगों को पानी और भोजन की तत्काल आवश्यकता है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह शेष रोगियों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करने के लिए काम कर रहा है।स्वास्थ्य सुविधाओं पर सैकड़ों हमले हुए हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि उत्तरी गाजा के अस्पताल पर पूरी तरह से बंद होने का गंभीर खतरा है। संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने चरमपंथी समूह हमास के खिलाफ इजराइल के 19 महीने के युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा में स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों पर लगभग 700 हमलों का दस्तावेजीकरण किया है।

Tags: North Gaza के दो अस्पतालों को इजराइली बलों ने घेरा
Previous Post

अलीगढ़ में निजी बस जलकर खाक, कोई हताहत नहीं

Next Post

Indusind Bank के निदेशक मंडल को धोखाधड़ी मामले में कुछ कर्मचारियों पर संदेह

Related Posts

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

September 12, 2026
अंतराष्ट्रीय

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

September 12, 2026
Next Post

Indusind Bank के निदेशक मंडल को धोखाधड़ी मामले में कुछ कर्मचारियों पर संदेह

Recent Posts

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group