Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बाराबंकी में छात्रावास मरम्मत घोटाले को लेकर जिला समाज कल्याण अधिकारी और छात्रावास अधीक्षक निलंबित

admin by admin
May 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बाराबंकी, तहसील रामनगर में पीजी कॉलेज स्थित समाज कल्याण विभाग के छात्रावास के मरम्मत कार्य में अनियमितताएं सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री ने जिला समाज कल्याण अधिकारी और छात्रावास अधीक्षक को निलंबित कर दिया।

सोमवार को रामनगर में एक शोध कक्ष के उद्घाटन के बाद, समाज कल्याण राज्यमंत्री मंत्री असीम अरुण ने अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें अधूरे काम, बिलों और वाउचरों में बड़ी विसंगतियां मिलीं जिसके बाद उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी सुषमा वर्मा और छात्रावास अधीक्षक संतोष कुमार कनौजिया को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।

छात्रों से सीधे बातचीत करते हुए, मंत्री ने पंखे और स्विचबोर्ड सहित बिजली की फिटिंग का निरीक्षण किया। इसमें कई खामियां सामने आईं। रिकॉर्ड में, 71 नए स्विचबोर्ड लगाने का दावा किया गया था किंतु एक भी नया स्विचबोर्ड दिखाई नहीं दिया। ट्यूबलाइट को लेकर भी यही स्थिति थी।

समाज कल्याण राज्यमंत्री मंत्री असीम अरुण ने कहा, ‘मरम्मत का काम पांच लाख रुपये की लागत से किया गया था, लेकिन जांच में उल्लंघन दिखाई दे रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। उन्होंने छात्रावास के व्यापक विकास के लिए 10 लाख रुपये के अतिरिक्त बजट की भी घोषणा की।

निलंबन के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि छात्रावास की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन भौतिक सत्यापन में महत्वपूर्ण खामियां सामने आईं।

Tags: बाराबंकी में छात्रावास मरम्मत घोटाले को लेकर
Previous Post

गोंडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भूरे ढेर

Next Post

हरदोई में राजधानी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम

Related Posts

sanketik photo
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मिला रिकॉर्डिंग करता मोबाइल, वार्डन आरती सिंह पर FIR

September 10, 2026
Next Post

हरदोई में राजधानी एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों को पटरी से उतारने की कोशिश नाकाम

Recent Posts

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

Mau : सील अस्पताल में महिला और नवजात की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने फिर लगाया ताला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मऊ, जिले के रतनपुरा प्रखंड में सील किये जा चुके एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला और...

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

डलास (अमेरिका), अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में होने वाले मध्यावधि चुनाव के मद्देनजर रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों...

sanketik photo

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नयी दिल्ली, देशभर में खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन...

गोंडा में बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार, थानाध्यक्ष समेत तीन निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

गोंडा में 45 वर्षीय व्यापारी की हत्या के मामले में कथित लापरवाही और कर्तव्य में कोताही बरतने के आरोप में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group