Monday, May 19, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

Ayodhya: प्रॉपर्टी डीलरों ने युवक को स्कॉर्पियो से कुचलकर की दर्दनाक हत्या, दो दोस्तों की हालत नाजुक

Atul Srivastav by Atul Srivastav
13 mins ago
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
A A
Ayodhya: प्रॉपर्टी डीलरों ने युवक को स्कॉर्पियो से कुचलकर की दर्दनाक हत्या, दो दोस्तों की हालत नाजुक

अयोध्या में प्रॉपर्टी डीलरों ने लेनदेन के विवाद में तीन युवकों को स्कॉर्पियो से कुचल दिया। इसमें एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस पहले इसे हादसा बता रही थी। लेकिन, परिवार वालों के आरोपों और तहरीर के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बताया जाता है मोहन और हनुमान के साथ निखिल प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। प्रॉपर्टी बिकने के बाद निखिल को हनुमान व मोहन से कुछ पैसे मिलने थे। पैसे को लेने के लिए वह अपने दो दोस्तों के साथ रामपुर हलवारा गांव गया था। वहां लेनदेन को लेकर हनुमान और मोहन से कहासुनी हो गई।

हनुमान व मोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से निखिल पर हमला कर दिया। निखिल अपने दोस्तों के साथ बाइक से किसी तरह वहां से भाग निकला। आरोपियों ने स्कॉर्पियो से उसका पीछा किया। अकबरपुर रोड पर बाइक में टक्कर मार दी।

Related articles

अयोध्या के पटरंगा क्षेत्र में पुरानी पक्की जर्जर दीवाल गिरी, छह घायल

अयोध्या के पटरंगा क्षेत्र में पुरानी पक्की जर्जर दीवाल गिरी, छह घायल

दोनों पक्ष मौजूदगी में अदालत के आदेश पर हुआ संभल की जामा मस्जिद का सर्वे

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सर्वेक्षण के खिलाफ संभल की जामा मस्जिद कमेटी की याचिका की खारिज

नोएडा: Grindr गे डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फँसाकर लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार

नोएडा: Grindr गे डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फँसाकर लूटने के आरोप में चार गिरफ्तार

नोएडा: संदिग्ध परिस्थित में सीआईएसएफ उपनिरीक्षक, पत्नी कमरे में मिले मृत

नोएडा में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, दब कर बच्चे की मौत

इसमें निखिल की घटनास्थल पर मौत हो गई। उसके दोस्तों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहा हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया।

बता दे घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र की है। निखिल निषाद मूल रूप से महाराजगंज थाना क्षेत्र के सोनेसा गांव का रहने वाला था। वहीं उसके दो दोस्तों की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में निखिल की मां आरती निषाद की तहरीर पर पांच नामजद एवं चार अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और बलवा का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूर्व में मौके पर पहुंची पुलिस इसे हादसा बता रही थी। लेकिन, परिवारीजनों के आरोपों के बाद हत्या का केस दर्ज किया है। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि मृतक की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

स्कार्पियो चालक को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: Ayodhya: प्रॉपर्टी डीलरों ने युवक को स्कॉर्पियो से कुचलVIDEO
Previous Post

Hockey India: Hockey India League की तीन महीने की पंजीकरण विंडो खुली

Atul Srivastav

Atul Srivastav

Related Posts

VIDEO, अयोध्या की पुलिस नंबरप्लेट की फोटो खींचकर कर रही चालान! कौन बचा, वाओ.
अयोध्या

VIDEO, अयोध्या की पुलिस नंबरप्लेट की फोटो खींचकर कर रही चालान! कौन बचा, वाओ.

Load More

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in