अयोध्या, थाना पटरंगा क्षेत्र के एक गांव में जर्जर दिवाल गिरने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी रूदौली पहुँचाया।जनकरी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जखौली में रविवार की सुबह करीब 9 बजे रामलखन अपने परिवार के साथ अपने घर मे बैठे हुए थे तभी अचानक पुरानी पक्की बनी जर्जर दीवार भरभराकर गिर गई जिसमें अपने परिवार के साथ बैठे रामलखन रावत सहित 6 लोग दबकर घायल हो गए।
अचानक घर गिरने से लोगों के दबकर घायल होने की सूचना फ़ैलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिसमें अशोक यादव, रामसागर साहू, गया प्रसाद साहू, प्रदीप चौधरी, दिनेश रावत, छेदीलाल रावत सहित अन्य ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य में सक्रिय रूप से जी जान से मेहनत कर दीवाल गिरने से उसके नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला।
गम्भीर रूप से घायल रामलखन पुत्र बृजलाल व रामलखन का दामाद नन्हू नई सड़क बाराबंकी की हालत गम्भीर देखते हुए ग्रामीणों ने सीएचसी रुदौली में ले जाकर भर्ती कराया जिनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
इस घटना के बारे में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शुशील कुमार चौरसिया ने बताया कि रविवार को करीब 9 बजे रामलखन रावत अपने परिवार के साथ अपने पक्की दीवाल से बने घर जिसपर पक्की छत की जगह टीन रखा हुआ था जो काफी जर्जर अवस्था मे था। जो अचानक भरभराकर गिर गई जिसमें रामलखन रावत पुत्र बृजलाल, रामलखन रावत का दामाद नन्हू जो नई सड़क जिला बाराबंकी निवासी है व आरती 30 वर्ष, सुमन 28 वर्ष, मैना 26 वर्ष व जगरानी पत्नी रामलखन 55 वर्ष दबकर घायल हो गई। जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया।
जिसमें महिलाओं को आंशिक रूप से चोट लगी थी जिनका स्थानीय डाकटर के यहां इलाज कराया गया जो अब ठीक है। घायलों में रामलखन रावत व उनका दामाद नन्हू गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रधान प्रतिनिधि ने बताया घटना की सूचना तहसील प्रशासन व हल्का लेखपाल को दे गई है अभी तक तहसील प्रशासन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा है।


