Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली हवाई अड्डे पर दंपति ने ‘चेक-इन’ बैग से 30 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने का किया दावा

admin by admin
May 12, 2025
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, बेंगलुरु के एक दंपति ने दावा किया है कि दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके ‘चेक-इन’ बैग से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 30 हजार रुपये नकद चोरी हो गए। दंपति ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

यह घटना 26 अप्रैल की सुबह इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 पर हुई। शिकायतकर्ता भगीरथ सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बेंगलुरु पहुंचने के बाद जब उन्होंने अपना बैग खोला, तो पाया कि उसमें रखे कीमती सामान गायब थे।

राजपुरोहित ने  बताया, ”हमारे ‘चेक-इन’ बैग से लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के करीब 29-30 तोला सोने के आभूषण चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में हवाई अड्डा स्थित दिल्ली पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पेशे से बैंकर राजपुरोहित ने बताया कि वह और उनकी पत्नी 14 अप्रैल को अपने गृह राज्य राजस्थान में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे और दिल्ली होते हुए बेंगलुरु लौट रहे थे।

राजपुरोहित ने बताया, ‘‘आभूषण एक स्टील के डिब्बे में थे, जिसे ट्रॉली सूटकेस में रखा गया था। उसी बैग में तीन पाउच में कुल 30,000 रुपये नकद भी थे। लेकिन जब हम बेंगलुरु पहुंचे और घर आए, तो पाया कि ये सारी कीमती चीजें गायब थीं।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा है कि वे सीसीटीवी फुटेज देख रहे हैं और जांच के लिए कई टीम बनाई गई हैं।

राजपुरोहित के अनुसार, बैग में नंबर लॉक और चेन पर एक छोटा ताला लगा था, जो सही-सलामत था, लेकिन बैग के भीतर एक तह में कटे का निशान था।

राजपुरोहित ने कहा कि गायब हुए गहनों में सोने की बालियां, चूड़ियां, पायल और बाजूबंद शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक बैंक पासबुक और आधार कार्ड भी गायब हैं। राजपुरोहित ने घटना के पीछे एयरलाइंस के कर्मचारी का हाथ होने की आशंका जताई है।

उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह करीब 7.20 बजे एयरलाइन में सामान ‘चेक-इन’ किया गया और विमान पूर्वाह्न 11.30 बजे रवाना हुआ। विमान अपराह्न करीब 2 बजे बेंगलुरु पहुंचा।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी पत्नी के पास जितना भी सोना था, वो सब यही था। ये आभूषण उसके पैतृक स्थान पर बनवाए गए थे। हम पुलिस और हवाई अड्डा अधिकारियों से अनुरोध करते हैं कि वे दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ें और हमारी कीमती वस्तुएं वापस दिलाने में मदद करें।

उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता, जो उसी दिन दिल्ली से डिब्रूगढ़ के लिए अलग उड़ान से रवाना हुए थे, उनकी सोने की चेन भी इसी तरह से चोरी हुई।

Tags: दिल्ली हवाई अड्डे पर दंपति ने ‘चेक-इन’ बैग
Previous Post

प्रधानमंत्री मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे

Next Post

प्रदेश में भवन निर्माण एवं विकास नियमावली 30 मई को लागू किए जाने की तैयारी

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
Next Post

प्रदेश में भवन निर्माण एवं विकास नियमावली 30 मई को लागू किए जाने की तैयारी

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group