Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुशीनगर जिले में 17 नवजात लड़कियों का नाम उनके परिजन ने ‘सिंदूर’ रखा

admin by admin
May 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

कुशीनगर जिले की निवासी अर्चना शाही के लिए अब ‘सिंदूर’ एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना है, जिसके चलते उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी बेटी का नाम ‘सिंदूर’ रखने का फैसला किया।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता से प्रेरित होकर और देशभक्ति की भावना के साथ, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में 17 नवजात लड़कियों का नाम उनके परिजन ने ‘सिंदूर’ रखा है।

बेटी को जन्म देने वाली अर्चना शाही ने कहा, ‘पहलगाम हमले में कई महिलाओं ने अपने पति खो दिए। उसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। हम सभी को इस पर गर्व है। अब ‘सिंदूर’ एक शब्द नहीं बल्कि एक भावना है। इसीलिए हमने अपनी बेटी का नाम ‘सिंदूर’ रखने का फैसला किया।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में लोकप्रिय पर्यटन शहर पहलगाम के पास बैंसरन में मंगलवार 22 अप्रैल की दोपहर को आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में 26 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में सात मई को तड़के ऑपरेशन सिंदूर शुरू कर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था। पाकिस्तानी हमलों का जवाब देने के लिए उसके बाद की सभी कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने सोमवार को बताया, ”कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में दो दिनों के अंतराल में जन्मी 17 नवजात लड़कियों का नाम उनके परिजन ने ‘सिंदूर’ रखा है।

शाही ने बताया कि कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र के मदन गुप्ता की बहू काजल गुप्ता ने बेटी को जन्म दिया और उसका नाम ‘सिंदूर’ रखा है।

मदन गुप्ता ने बताया कि जब से सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया और पहलगाम में मारे गए लोगों की मौत का बदला लिया, तब से उनकी बहू की इच्छा नवजात बच्ची का नाम ‘सिंदूर’ रखने की थी।

मदन गुप्ता ने बताया, ‘हमने नवजात बच्ची का नाम ‘सिंदूर’ रखा, ताकि हम न सिर्फ सेना के इस ऑपरेशन को याद रखें, बल्कि इस दिन को उत्साह के साथ मनाएं।

कुशीनगर जिले के भेड़िहारी गांव की निवासी अर्चना शाही के पति अजीत शाही ने बताया, ‘अर्चना और मैंने बेटी के जन्म से पहले ही उसका नाम ‘सिंदूर’ सोच लिया था। यह शब्द हमारे लिए प्रेरणा है।’

कुशीनगर जिले के भठही बाबू गांव के व्यासमुनि की पत्नी ने भी बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी में साहस भरने के लिए उसका नाम ‘सिंदूर’ रखेंगी। उनके अनुसार, जब बेटी बड़ी होगी तो वह इस शब्द का सही मतलब समझेगी और खुद को भारत माता के लिए कर्तव्य परायण नागरिक के रूप में पेश करेगी।

मेडिकल कालेज के प्राचार्य ने यह भी बताया कि कुशीनगर जिले के पडरौना क्षेत्र की प्रियंका देवी ने भी बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के प्रति इस दंपत्ति के मन में बहुत सम्मान है और उन्होंने कहा है कि इसीलिए वे अपनी बेटी का नाम ‘सिंदूर’ रखेंगे।

Tags: 17 नवजात लड़कियों का नाम उनके परिजन ने ‘सिंदूर
Previous Post

आज बुद्ध पूर्णिमा पर बना बेहद खास संयोग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ

Next Post

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर में दो मजदूरों की मौत, चार घायल

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में घर के बरामदे में सो रहे BSc छात्र की चाकू से हत्या, पिता के इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार

September 17, 2026
उत्तर प्रदेश

UP Weather: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश में मौसम होगा शुष्क, मानसून की विदाई के संकेत

September 17, 2026
Next Post

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group