Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya में धारदार हथियार से डेयरी संचालक की हत्या; भाई गंभीर रूप से घायल

admin by admin
May 10, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम अख्तियारपुर मोड़ के निकट डेरी संचालक की हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को ग्रिफ्तार किया है।

ग्राम नैपुरा निवासी राघवेंद्र यादव पुत्र छेदीलाल यादव रूदौली नगर के मोहल्ला मखदूमज़ादा में दूध की डेरी चलाते हैं जो रोज की तरह शुक्रवार की शाम को साढ़े दस बजे अपनी दूध की डेरी बन्द कर दोनों भाई अलग अलग बाइक से अपने घर जा रहे थे, वह जैसे ही लगभग साढ़े ग्यारह बजे रात में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मखवापुर गांव के पास पहुंचे तभी कार सवार बदमाशों ने छोटे भाई अरविन्द यादव पर चाकू मारकर जान लेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।

तब तक बड़ा भाई आगे निकल गया जिसपर ग्राम अख्तियार पुर मोड़ के निकट बदमाशों ने राघवेंद्र यादव पर चाकू से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। राघवेंद्र अपनी जान बचाने के लिए अवधेश ढाबा पर भागकर गया, जहां स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाल सजंय मौर्या व सीओ आशीष निगम भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गम्भीर रूप से घायल दोनों भाइयों को एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया।

जहां डाक्टरों ने राघवेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया छोटे भाई अरविंद यादव का इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण बलवन्त चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी कर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

हमले में घायल मृतक के भाई अरविंद यादव ने बताया कि मेरे बड़े भाई की बाइक के सामने एक कार आकर रुकी। कार से दो बदमाश नीचे उतरे और कहा कि तुम्हारी सारी नेता गिरी आज निकाल देंगे तभी दोनों बदमाश बड़े भाई पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला करने लगे जब मैंने उनको रोकना चाहा तो मुझपर पर भी हमला कर दिया। हमला के बाद बड़े भाई खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

अरविंद ने बताया कि बदमाशों ने भाई की जेब में रखे दस हज़ार रुपए निकाल लिए उसके बाद बदमाशों ने मुझसे कहा कि तुम्हारे पास कितना रूपय है निकालो मैने इसका विरोध किया तो मुझे मारपीट कर मेरी जेब से दो हज़ार रुपए निकाल लिए।

जैसे ही मैंने लोगों को बचाने के लिए आवाज लगाई तभी बदमाश कार से फरार हो गए और गांव वालों की मदद से हम अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरो ने बड़े भाई राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी ने बताया

मृतक राघवेंद्र यादव की पत्नी ने बताया की गांव के ही एक लोग की डेरी रुदौली के नगर मोहल्ला मखदूम जादा में पहले से ही खुली थी, उसी के आस पास राघवेंद्र यादव ने भी दूध की डेरी खोली और राघवेंद्र की डेरी पर पहले से खुली डेरी से ज्यादा बिक्री होने लगी जिससे पहले से डेरी चला रहे डेरी संचालक को काफी जलन होने लगी।

सीओ आशीष निगम ने बताया कि इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है, जहां घटना घटी है वहां पर सीसीटीवी लगा है, उसका फुटेज मिलने के बाद सही पता चल सकेगा।

उन्होंने बताया कि मृतक के भाई ने बताया कि वह आरोपियों को नहीं जानता है उन्हें पहली बार देखा था।सीओ ने कहा कि पुलिस इसके अलावा कई एंगल से जांच कर रही है।

Tags: डेयरी संचालक की हत्या; भाई गंभीर रूप से घायल
Previous Post

India, Pakistan के DGMO शाम पांच बजे से संघर्ष विराम पर सहमत हुए : विदेश मंत्रालय

Next Post

Ayodhya के पटरंगा क्षेत्र में ड्रोन उड़ने से ग्रामीणों में दहशत फैली, बोले- क्षेत्राधिकारी रूदौली

Related Posts

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू
उत्तर प्रदेश

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

August 6, 2026
संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी

August 6, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव कराने में देरी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जताई चिंता

August 6, 2026
उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

August 6, 2026
Next Post

Ayodhya के पटरंगा क्षेत्र में ड्रोन उड़ने से ग्रामीणों में दहशत फैली, बोले- क्षेत्राधिकारी रूदौली

Recent Posts

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

आगरा में तमिलनाडु एक्सप्रेस की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष मिले, जांच शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

आगरा में कैंट स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस की सामान्य श्रेणी की बोगी में रखे सूटकेस से मानव अवशेष बरामद होने...

संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी

संत कबीरनगर: पति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी की उसके प्रेमी से कराई शादी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में एक असामान्य घटना में एक व्यक्ति ने शिव मंदिर में अपनी पत्नी का कथित तौर पर...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

पंचायत चुनाव कराने में देरी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जताई चिंता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में विलंब पर चिंता व्यक्त करते...

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

उप्र विधानमंडल में 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का...

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

हमीरपुर में रोडवेज बस और डीजल टैंकर की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 25 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

हमीरपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर बुधवार शाम रोडवेज बस और डीजल टैंकर की आमने सामने की टक्कर में बस चालक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group