अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के नयपुरा गांव से घर वापस लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई जिसमें दो लोग घायल हो गए जबकि एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु निकटतम अस्पताल मे भर्ती कराया और मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के नयपुरा गांव से एक ही बाइक पर सवार होकर तीन लोग शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे जिनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई जिसमें पटरंगा थाना के ग्राम लोनियन पुरवा मजरे गेरौढा निवासी बाइक सवार तीन लोगों मे नीरज व बंशी घायल हो गए और शिवनाथ पुत्र रामबरन की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही घायल हुए दोनों लोगों को एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु निकट के अस्पताल मे भर्ती कराया।