Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

FIR दर्ज करने को लेकर हाईकोर्ट पहुंची नेहा सिंह राठौर

admin by admin
May 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में एक याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को मंगलवार को चुनौती दी। इस प्राथमिकी में पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर एक विशेष धर्म समुदाय को निशाना बनाकर कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट करने का उन पर आरोप लगाया है, जिससे देश की एकता को नुकसान पहुंच सकता है।

पीठ ने मंगलवार को याचिका पर सुनवाई की और फिर मामले की सुनवाई 12 मई तक के लिए टाल दी, क्योंकि राज्य सरकार ने उनके खिलाफ सामग्री पेश करने के लिए वक्त मांगा।यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक चौधरी और न्यायमूर्ति बीआर सिंह ने नेहा द्वारा दायर याचिका पर दिया। याचिकाकर्ता ने अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हजरतगंज थाने में अभय प्रताप सिंह द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी को चुनौती दी है।

इससे पहले नेहा की याचिका का कड़ा विरोध करते हुए अपर महाधिवक्ता वीके शाही और सरकारी वकील वीके सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ मामले में पर्याप्त सामग्री है और इसलिए राज्य को उनके खिलाफ सामग्री पेश करने के लिए कुछ समय दिया जाए। राज्य के वकील की दलील को स्वीकार करते हुए पीठ ने अगली सुनवाई 12 मई को तय की।

याचिकाकर्ता ने याचिका में दलील दी है कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत उन पर कई गलत आरोप लगाए गए हैं जिनमें सांप्रदायिक दुश्मनी को बढ़ावा देना, सार्वजनिक शांति को भंग करना और भारत की संप्रभुता, एकता व अखंडता को खतरे में डालना और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के उल्लंघन के भी आरोप शामिल हैं।

लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नेहा ने अपने ‘एक्‍स’ हैंडल का इस्तेमाल कुछ आपत्तिजनक पोस्ट करने के लिए किया, जो राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। शिकायतकर्ता अभय प्रताप सिंह ने प्राथमिकी में कहा, ‘उन्होंने धर्म के आधार पर एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ भड़काने का बार-बार प्रयास किया है।

Tags: पहुंची नेहा सिंह राठौर
Previous Post

अमेठी में शादी में तंदूरी रोटी को लेकर विवाद; दो युवकों की मौत, छह गिरफ्तार

Next Post

Bharat की आपत्ति के बाद सूदबी ने बुद्ध से जुड़े आभूषणों की नीलामी की स्थगित

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post

Bharat की आपत्ति के बाद सूदबी ने बुद्ध से जुड़े आभूषणों की नीलामी की स्थगित

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group