Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोटा में बिहार के नीट अभ्यर्थी ने छात्रावास के कमरे में लगाई फांसी

admin by admin
April 22, 2025
in देश
0

कोटा में रहकर पढाई कर रहे बिहार के 18 वर्षीय एक ‘नीट’ अभ्यर्थी ने मंगलवार तड़के अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार कमरे से बरामद कथित ‘सुसाइड नोट’ में छात्र ने लिखा है कि उसके इस कदम के पीछे न तो उसका परिवार और न ही ‘नीट-यूजी (मेडिकल प्रवेश परीक्षा)’ की तैयारी कारण है।

कुन्हाड़ी थाने के अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने कहा कि बिहार के छपरा का यह छात्र करीब एक साल से यहां एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रहा था और लैंडमार्क सिटी इलाके में एक छात्रावास में रह रहा था।

भारद्वाज ने कहा कि यह आत्मघाती कदम उठाने से पहले इस छात्र ने अपनी बहन को व्हाट्सएप संदेश भेजा जिसके बाद उसने (छात्र की बहन ने) छात्रावास के ‘केयरटेकर’ को कॉल की और अपने भाई के कमरे को देखने को कहा।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक जब ‘केयरटेकर’ ने किशोर के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दरवाजा तोड़ा। भारद्वाज ने बताया कि छात्र कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि छात्रावास के कमरे में पंखे में ‘आत्महत्या रोधी’ उपकरण लगा हुआ था, लेकिन छात्र ने फांसी लगाने के लिए इस्तेमाल की गई रस्सी को उपकरण के ऊपर लगे लोहे के हुक से बांध दिया।

पुलिस के अनुसार कमरे से ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ है। उसमें छात्र ने लिखा है कि उसके इस फैसले के लिए न तो उसका परिवार और न ही नीट परीक्षा की तैयारी जिम्मेदार है।

भारद्वाज ने बताया कि नोट में छात्र ने अपने इस आत्मघाती कदम की वजह नहीं बताई। उन्होंने बताया कि छात्र ने यह भी अनुरोध किया है कि उसका नाम, परिवार का विवरण या फोटो मीडिया के साथ साझा न किया जाए। उन्होंने बताया कि छात्र के इस कदम के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है, जो उसके परिवार के सदस्यों के यहां पहुंचने के बाद किया जाएगा।

देश के कोचिंग हब कोटा में इस साल छात्र आत्महत्या का यह 11वां मामला है। पिछले साल यह संख्या 17 थी।

Tags: कोटा में बिहार के नीट अभ्यर्थी
Previous Post

गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Next Post

UPSC 2024 Result: शक्ति दुबे, हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग ने टॉप तीन स्थान किए हासिल

Related Posts

देश

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

September 17, 2026
देश

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

September 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

September 17, 2026
देश

अमेरिका में भारत-चीन पर 100% टैरिफ़ लगानेवाला बिल अमेरिकी संसद में पास, अब राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

September 17, 2026
Next Post

UPSC 2024 Result: शक्ति दुबे, हर्षिता गोयल और डोंगरे अर्चित पराग ने टॉप तीन स्थान किए हासिल

Recent Posts

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

PublicNews360 पर खबर प्रकाशित होने के बाद रामनरेश मिष्ठान भंडार पर छापा, रसमलाई में कीड़े, खाद्य विभाग ने लिए नमूने

by Atul Narain Srivastava
September 17, 2026
0

अयोध्या, भेलसर चौराहा स्थित चर्चित रामनरेश मिष्ठान भंडार में परोसी गई रसमलाई में कथित तौर पर बिलबिलाते कीड़े मिलने का मामला...

OpenAI ने AI के 6 चौंकाने वाले मामले किए उजागर, मॉडल ने छिपाई गलतियां और बिना अनुमति इंटरनेट पर डाली फाइलें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच OpenAI ने अपने मॉडलों के अप्रत्याशित और चिंताजनक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group