Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

admin by admin
April 22, 2025
in देश
0

गुजरात के अमरेली जिले में मंगलवार की दोपहर एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई।

विमान पहले एक पेड़ पर गिरा और उसके बाद एक खाली जमीन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

अमरेली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय खरात ने बताया कि अमरेली शहर के गिरिया रोड इलाके में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात कारणों से एक विमान एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे प्रशिक्षु पायलट की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि विमान में पायलट अकेले थे और विमान ने अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।खरात ने बताया कि शास्त्री नगर इलाके के निकट दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और वह लपटों में घिर गया।

खरात ने कहा, ‘अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद, हवाई अड्डे से संचालित होने वाली एक विमानन अकादमी का प्रशिक्षण उड़ान पर रवाना हुआ विमान एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में, प्रशिक्षु पायलट की मृत्यु हो गई, जबकि विमान लपटों में घिर गया। दुर्घटना में कोई अन्य हताहत नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित विमानन अकादमी अमरेली हवाई अड्डे से पायलटों को प्रशिक्षण प्रदान करती है। एसपी ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अग्निशमन अधिकारी एससी गढ़वी ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें आग लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय अग्निशमन विभाग की चार टीमें शास्त्रीनगर पहुंचीं।

उन्होंने कहा, ‘हालांकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, लेकिन इसमें कोई अन्य व्यक्ति हताहत नहीं हुआ, क्योंकि यह पहले एक पेड़ पर गिरा और फिर खाली जमीन पर गिरा। हमारी टीमों ने अंततः आग पर काबू पा लिया।

Tags: गुजरात के अमरेली में प्रशिक्षण उड़ान
Previous Post

सऊदी अरब के एफ15 विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को सुरक्षा प्रदान की

Next Post

कोटा में बिहार के नीट अभ्यर्थी ने छात्रावास के कमरे में लगाई फांसी

Related Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा
देश

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

July 30, 2026
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा
अयोध्या

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

July 30, 2026
Next Post

कोटा में बिहार के नीट अभ्यर्थी ने छात्रावास के कमरे में लगाई फांसी

Recent Posts

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

आज से सावन (श्रावण) मास की शुरुआत हो चुकी है। यह पवित्र महीना केवल भगवान शिव की पूजा तक सीमित...

Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बृहस्पतिवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर मिसाइल दागने का सिलसिला फिर शुरू होने के साथ...

CBIC ने व्यवसाय स्थानांतरण के बाद GST के लंबित मामलों को नया क्षेत्राधिकार में करेगा विवाद का निपटारा

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल...

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group