Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूपी में भवन निर्माण से जुड़े नियमों में ऐतिहासिक बदलाव, नक्शा पास कराने की जरूरत खत्म

admin by admin
April 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, आवास विभाग ने बुधवार को ‘भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2025’ को मंजूरी देते हुए जनता से आपत्ति और सुझाव मांगे हैं।

नई नियमावली के मुताबिक 24 मीटर या इससे ज्यादा चौड़ी सड़क के किनारे मकान में दुकान या दफ्तर खोलने समेत मिश्रित भू उपयोग किया जा सकेगा। फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 300 गुना तक बढ़ाया जा सकेगा।

इसके साथ ही 45 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क के किनारे स्थित प्लॉटों पर बनने वाली इमारत की ऊंचाई का प्रतिबंध ही खत्म कर दिया गया है। नए प्रावधानों के तहत 300 वर्ग फुट तक के कमर्शल प्लॉट और 1000 वर्ग फुट तक के आवासीय प्लॉटों पर निर्माण शुरू करवाने के लिए भूखंड स्वामी को विकास प्राधिकरण या आवास विकास परिषद के पोर्टल पर केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।

अब 1000 वर्गफीट तक के प्लॉट पर मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके साथ ही भ्रष्टाचार और धन उगाही पर भी अंकुश लगाने की दिशा में यह बड़ा कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्वीकृत नए भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 के तहत कई जटिल प्रक्रियाएं आसान कर दी गई हैं। आवास विभाग के प्रमुख सचिव पी. गुरु प्रसाद के अनुसार, अब 5000 वर्गफीट तक के निर्माण के लिए आर्किटेक्ट का प्रमाण पत्र ही पर्याप्त होगा।

छोटे प्लॉट पर भी बन सकेंगे अपार्टमेंट

पहले जहां अपार्टमेंट निर्माण के लिए 2000 वर्गमीटर का प्लॉट आवश्यक होता था, अब 1000 वर्गमीटर में भी इसकी अनुमति मिल सकेगी। अस्पताल और कमर्शियल बिल्डिंग के लिए 3000 वर्गमीटर का क्षेत्र पर्याप्त होगा।

प्रोफेशनल्स के लिए राहत

नए बायलॉज के अनुसार, मकान के 25% हिस्से में नर्सरी, क्रैच, होम स्टे या प्रोफेशनल्स जैसे डॉक्टर, वकील, आर्किटेक्ट और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपने कार्यालय चला सकेंगे, इसके लिए नक्शे में अलग से जिक्र जरूरी नहीं होगा।

एनओसी की तय समय सीमा

अब नक्शा पास कराने के लिए विभिन्न विभागों को 7 से 15 दिन के भीतर अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) देना होगा। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर वह एनओसी स्वतः मान्य हो जाएगा।

कॉमर्शियल गतिविधियों को भी मिली मंजूरी

24 मीटर या उससे अधिक चौड़ी सड़कों पर रिहायशी इलाकों में दुकान और दफ्तर खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं, इससे कम चौड़ी सड़कों पर डॉक्टर, वकील जैसे प्रोफेशनल्स अपने कार्यालय संचालित कर सकेंगे।

ऊंची इमारतों के लिए खुली छूट

45 मीटर चौड़ी सड़कों पर अब जितनी ऊंची चाहें, उतनी ऊंची इमारतें बनाई जा सकेंगी। फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को भी 3 गुना तक बढ़ाया गया है, जिससे शहरों में ऊंचे भवन निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। यह निर्णय न केवल आम जनता को राहत देगा बल्कि शहरी विकास में पारदर्शिता और गति भी सुनिश्चित करेगा

Tags: यूपी में भवन निर्माण से जुड़े नियमों में ऐतिहासिक बदलाव
Previous Post

खराब लय में चल रही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में मुंबई इंडियंस

Next Post

मेरठ में युवक ने धोखे से उसकी होने वाली सास से निकाह कराने का लगाया आरोप, बाद में समझौता

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

मेरठ में युवक ने धोखे से उसकी होने वाली सास से निकाह कराने का लगाया आरोप, बाद में समझौता

Recent Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group