Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कठुआ मुठभेड़ से घुसपैठ का रास्ता पता चला, आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी

admin by admin
April 16, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

जम्मू कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कठुआ जिले में हाल में हुई चार मुठभेड़ों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पार से भारत में घुसपैठ करने के लिए आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले मार्ग का पता चल गया है।

कठुआ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शोभित सक्सेना ने कहा कि मुठभेड़ के बाद आतंकवादियों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटकों सहित गोला-बारूद की सफलतापूर्वक बरामदगी से जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की आतंकवादी समूहों की साजिश विफल हो गई।

पिछले एक महीने में कठुआ जिले में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के एक समूह और सुरक्षा बलों के बीच चार मुठभेड़ें हुईं।

सफियान जंगल में 27 मार्च को भारी हथियारों से लैस दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था। हीरानगर सेक्टर के सानियाल जंगल में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार पुलिस कर्मी शहीद हो गए थे।

एसएसपी ने राजबाग थाने में संवाददाताओं से कहा, ‘हम चार में से शेष तीन आतंकवादियों का पीछा कर रहे हैं, जो मुठभेड़ से बच निकले हैं और भाग रहे हैं। हमें विश्वास है कि हम उन्हें जल्द ही पकड़ लेंगे और उन्हें मार गिराएंगे।

थाने में अत्याधुनिक हथियार, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की वस्तुओं सहित जब्त की गई सभी सामग्री प्रदर्शित की गई थी। उन्होंने कहा कि जिले में सीमावर्ती गांवों से लेकर अंदरूनी इलाकों तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, जिसके कारण आतंकवादियों के खिलाफ अभियान सफल हो रहे हैं।

सक्सेना ने कहा, ‘मुठभेड़ों ने उनके पारंपरिक (घुसपैठ) मार्ग को उजागर कर दिया है… हम उन्हें दोबारा इस मार्ग का उपयोग नहीं करने देंगे।’ उन्होंने कहा कि बरामदगी से पता चलता है कि वे गलत इरादे से आये थे और उनकी मंशा लंबे समय तक यहां रहने की थी।

एसएसपी ने कहा कि भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री की जब्ती से ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) विस्फोट करने की उनकी साजिश विफल हो गई, जबकि कुछ मात्रा में मिली हेरोइन से पता चलता है कि वे मादक पदार्थ का सेवन भी कर रहे थे।

उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियानों में लोगों के सहयोग की प्रशंसा की और कहा कि ‘लोगों ने हमारी बहुत मदद की है और वे तत्काल सूचना उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे हमें भाग रहे आतंकवादियों के बारे में आकलन करने में मदद मिली है और तदनुसार हम उन्हें खत्म करने के लिए अपने अभियानों की योजना बनाते हैं।

सक्सेना ने कहा कि साक्ष्य के अनुसार आतंकवादी हाल ही में सीमा पार से इस ओर घुस आए थे, लेकिन पुलिस ने ‘उन्हें उनके नापाक मंसूबों में सफल नहीं होने दिया।’

आतंकवादियों को स्थानीय समर्थन के बारे में उन्होंने कहा कि जिले में अब तक 30 लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आतंकवादियों से जब्त सामग्री में दो एके राइफलें, एक एम4 कार्बाइन, ग्रेनेड, नेविगेशन के लिए अत्याधुनिक उपकरण, कपड़े, स्लीपिंग बैग, पाकिस्तान निर्मित दवाइयां, पेय पदार्थ और खाद्य पदार्थ शामिल हैं।

Tags: आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अभियान जारी
Previous Post

NTA ने छात्रों से कहा- जेईई-मेन की अंतिम उत्तर कुंजी की प्रतीक्षा करें

Next Post

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को सिगरेट पिलाने की घटना की जांच का आदेश

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चे को सिगरेट पिलाने की घटना की जांच का आदेश

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group