Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Indian Coast Guard, गुजरात एटीएस ने 1,800 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ किया जब्त

admin by admin
April 14, 2025
in क्राइम, देश
0

गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) और भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर से 1,800 करोड़ रुपये मूल्य का 300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया जिसे तस्करों ने भागने से पहले समुद्र में फेंक दिया था।

तटरक्षक बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि जब्त की गई प्रतिबंधित सामग्री के ‘मेथमफेटामाइन’ होने का संदेह है और इसे आगे की जांच के लिए एटीएस को सौंप दिया गया है।

एटीएस और तटरक्षक बल ने 12 तथा 13 अप्रैल की रात गुजरात अरब सागर अपतटीय क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास संयुक्त अभियान को अंजाम दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया कि तटरक्षक जहाज को आते देख तस्करों ने तस्करी का सामान समुद्र में फेंक दिया और आईएमबीएल की ओर भाग गए।

इसमें कहा, ‘‘खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय तटरक्षक बल ने 12-13 अप्रैल की रात गुजरात एटीएस के साथ मिलकर समुद्र में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। लगभग 1,800 करोड़ रुपये मूल्य का 300 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ के ‘मेथमफेटामाइन’ होने का संदेह है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात एटीएस से मिली जानकारी के आधार पर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम) से भारतीय तटरक्षक बल का एक जहाज आईएमबीएल के पास समुद्र में उस क्षेत्र में भेजा गया, जहां एक संदिग्ध नौका की मौजूदगी का पता चला।

इसमें कहा गया, ‘‘भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ने रात के अंधेरे के बावजूद एक संदिग्ध नौका की पहचान की। जहाज के आने का एहसास होने पर, संदिग्ध नौका में मौजूद तस्करों ने आईएमबीएल की ओर भागने से पहले मादक पदार्थों की खेप को समुद्र में फेंक दिया। तटरक्षक बल के जहाज ने संदिग्ध नौका का पीछा करते हुए फेंकी गई खेप को बरामद करने के लिए तुरंत अपनी समुद्री नौकी को तैनात किया।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, चूंकि जब तटरक्षक बल के जहाज ने संदिग्ध नौका की पहचान तो उसकी दूरी काफी थी, इसी का फायदा उठाते हुए तस्कर आईएमबीएल को पार कर गए।

इसने कहा कि तटरक्षक दल ने रात में गहन तलाशी के बाद समुद्र में फेंके गए मादक पदार्थ को बरामद कर लिया। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘जब्त किए गए मादक पदार्थ को आगे की जांच के लिए तटरक्षक बल के जहाज द्वारा पोरबंदर लाया गया है।

इसमें कहा गया कि तटरक्षक बल और एटीएस के सहयोग से हाल के वर्षों में 13 ऐसे सफल अभियानों को आंजम दिया गया है जो ‘‘राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए तालमेल की पुष्टि करता है।

Tags: 1800 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ
Previous Post

अयोध्या: कोतवाली नगर पुलिस ने किया मां बेटे की हत्या का किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या!

Next Post

Bharat के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

September 13, 2026
Featured

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

September 13, 2026
Next Post

Bharat के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद मेहुल चोकसी बेल्जियम में गिरफ्तार

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group