Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में तेंदुए के हमले में महिला समेत तीन लोग घायल

admin by admin
April 12, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच जिले में एक तेंदुए ने शुक्रवार सुबह कतर्नियाघाट जंगल से सटे सुजौली ग्राम पंचायत स्थित नहर के निकट खेतों में काम कर रही एक महिला सहित तीन लोगों को हमला कर घायल कर दिया।

घटना से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने तेंदुए को घटनास्थल पर घेर रखा है। वन विभाग के अनुसार तेंदुआ संभवतः जंगल की ओर निकल गया है, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ अभी मौके से नहीं हटी है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बताया, ‘‘शुक्रवार सुबह जंगल से सटे छोटी नहर के पास सुजौली गांव निवासी गीता (50), चंद्रिका (48) और धर्मेंद्र (31) पर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे तीनों घायल हो गये। सभी घायलों का पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं। सभी खतरे से बाहर हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘घटना के बाद घटनास्थल पर करीब चार सौ ग्रामीण इकट्ठा हो गये और उन्होंने एक खेत में तेंदुए को घेर लिया। इस दौरान वन विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गयी। वन विभाग, पुलिस व प्रशासन द्वारा भीड़ को समझाने के उपरांत अब करीब सौ लोग मौके पर हैं।

उन्होंने बताया कि जंगल की ओर तेंदुए की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग के विशेषज्ञ कर्मचारी घटनास्थल पर ही डटे हुए हैं। प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि संभवतः तेंदुआ सुरक्षित जंगल की ओर निकल गया है, क्योंकि अब खेत में कोई हलचल नहीं है।

शिवशंकर ने कहा, ‘‘तेंदुए को बेहोश करने के लिए एहतियातन ट्रंकुलाइजेशन टीम भी मौके पर मौजूद है, घटनास्थल पर तेंदुए को पकड़ने के लिए खाबड़ लगाया गया है। यदि तेंदुआ जंगल की तरफ नहीं निकला होगा तो उसे खाबड़ द्वारा अथवा बेहोश करके पकड़ लिया जाएगा।

बीती 21 व 22 मार्च को इसी सुजौली ग्राम पंचायत में तेंदुए के हमले की दो घटनाएं हुई थीं जिसमें एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गयी और एक बुजुर्ग किसान को गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Tags: महिला समेत तीन लोग घायल
Previous Post

मेरठ नगर निगम कार्यालय में गोलीबारी मामले में भाजपा पार्षद समेत तीन गिरफ्तार

Next Post

LSG vs GT : आज पूरन और सिराज में दिख सकता है दिलचस्प मुकाबला

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

LSG vs GT : आज पूरन और सिराज में दिख सकता है दिलचस्प मुकाबला

Recent Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group