अयोध्या, इनायत नगर कोतवाली में डोभियारा, गांव के बाहर मंदिर और कुटी बनाकर रहने वाले तांत्रिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। कुटिया के अंदर तांत्रिक का लहूलुहान शव मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि तांत्रिक की हत्या कहीं तंत्र-मंत्र के चक्कर हुई या फिर किसी रंजिश में?
घटना इनायत नगर कोतवाली में डोभियारा गांव की है, जहां करीब 60 वर्षीय तांत्रिक राजबहादुर यादव उर्फ बाबा बेचन दास लगभग 25 साल से गांव के बाहर मंदिर और कमरा बनाकर रहता था और वहीं तंत्र मंत्र और झाड़ फूंक का काम भी करता था। रविवार की रात अज्ञात ने दरवाजा खोलवा कर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अब पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि आखिर क्या वजह है, हत्या क्यों की गई, इसके साथ ही साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र का मामला तो नहीं है।


