Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अखिलेश यादव ने मुद्रा योजना की प्रभावशीलता पर सवाल उठाए, बताया ‘झूठा वादा’, चीन पर लगाये प्रतिबंध

admin by admin
April 7, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर सोमवार को तीखा हमला किया और इसे ‘झूठी योजना’ करार दिया, जो अपनी शुरुआत के एक दशक बाद भी ठोस आर्थिक या सामाजिक प्रभाव डालने में विफल रही है।

सपा अध्यक्ष ने लखनऊ में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा, ‘भाजपा नेता अपनी योजनाओं का प्रचार करते नहीं थकते। आज एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है – मुद्रा योजना के 10 साल। लेकिन एक दशक बीत जाने के बावजूद, इसने समाज या अर्थव्यवस्था पर कोई ठोस प्रभाव नहीं छोड़ा है। यह एक ‘झूठी योजना’ बन गई है – झूठे वादों की योजना।

यादव ने इस योजना को लेकर कई सवाल उठाए, जो छोटे और सूक्ष्म उद्यमों को ‘‘माइक्रो-फाइनेंस’’ प्रदान करता है। उन्होंने कहा, ‘जनता और हमें भी यह पूछने का अधिकार है, अगर 52 करोड़ लोगों को वास्तव में मुद्रा लोन मिला है और अगर प्रति लोन दो नौकरियां भी पैदा हुई हैं, तो देश में बेरोजगारी लगभग शून्य होनी चाहिए।

उन्होंने समय-समय पर सरकार द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों की सत्यता पर सवाल उठाया और कार्यप्रणाली और आंकड़ों में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘डेटा हेरफेर में कोई भी भाजपा को नहीं हरा सकता। लेकिन ये आंकड़े कहां से आते हैं? कार्यप्रणाली क्या है? कोई स्पष्टता नहीं है।

यादव ने सवाल किया कि योजना के तहत अब तक वितरित 35 लाख करोड़ रुपये का कोई ऑडिट हुआ है या नहीं। उन्होंने पूछा, ‘क्या कभी कोई ऑडिट किया गया? क्या इनमें से किसी उद्यम ने वास्तव में लाभ कमाया या आयकर का भुगतान किया? यदि हां, तो कितना?’

उन्होंने मुद्रा लोन प्राप्तकर्ताओं के बीच जीएसटी अनुपालन के बारे में भी चिंता जताई। ‘अगर 52 करोड़ लोगों को लोन दिया गया, तो क्या उन्होंने जीएसटी के लिए पंजीकरण कराया? सरकार ने उनसे कितना जीएसटी वसूला है?

यादव ने आरोप लगाया, “यह योजना बैंकों से चुनिंदा लोगों को पैसे ट्रांसफर करने का जरिया बन गई है।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सांप्रदायिक मुद्दों को हवा देकर अपनी नीतिगत विफलताओं से ध्यान भटकाती है। यादव ने दावा किया, “अपनी योजनाओं की विफलता को छिपाने के लिए भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है, लोकतंत्र और कानून के शासन की अवहेलना कर रही है।

मुद्रा ऋण के आवंटन पर कटाक्ष करते हुए सपा नेता ने सवाल किया कि क्या यह धन वास्तव में छोटे उद्यमियों तक पहुंचा या बड़े उद्योगपतियों के पास चला गया।

उन्होंने पूछा, “अगर देश में 35 लाख करोड़ रुपये आए और सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश में, जहां एमएसएमई सबसे ज्यादा संख्या में हैं, तो इसने हमारी अर्थव्यवस्था को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा क्यों नहीं दिया?

शेयर बाजार में गिरावट पर टिप्पणी करते हुए यादव ने कहा कि यह जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “सरकार को अमेरिका जैसी पहल करनी चाहिए और चीन पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

Tags: चीन पर लगाये प्रतिबंधबताया ‘झूठा वादा’
Previous Post

अमेरिका के जवाबी शुल्क का फायदा उठाने की तैयारी में खिलौना उद्योग, निर्यात बढ़ने की उम्मीद

Next Post

रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपया महंगा हुआ, पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क भी दो रुपये बढ़ा

Related Posts

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे
देश

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

August 2, 2026
मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मेरठ में फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़: SHO-CO बनकर करते थे अपहरण, रंगदारी और वसूली, दो आरोपी गिरफ्तार

August 2, 2026
हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई
उत्तर प्रदेश

हाथरस में स्टेशनरी कारोबारी के घर-दुकान से सिक्कों का जखीरा बरामद, कमीशन पर होती थी सिक्कों की सप्लाई

August 2, 2026
नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

नेपाल में नकली ‘प्राचीन’ प्रतिमा बेचने की कोशिश के आरोप में बहराइच में सात लोग गिरफ्तार

August 2, 2026
Next Post

रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपया महंगा हुआ, पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क भी दो रुपये बढ़ा

Recent Posts

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

नाथू ला दर्रे, शिपकी ला दर्रे से भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारत और चीन के बीच सीमा व्यापार सिक्किम के नाथू ला दर्रे और हिमाचल प्रदेश के शिपकी ला दर्रे के...

सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 9.86 लाख करोड़ रुपये डूबे

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण 2.51 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप...

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

ग्लासगो में भारत का गोल्डन पंच; मुक्केबाजी रिंग में रहा भारत का जलवा, रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक जीते

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

भारतीय महिला मुक्केबाजों ने अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते जबकि पुरूष वर्ग में सचिन सिवाच और...

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

मॉस्को के एक रेस्तरां में विस्फोटक डिवाइस में धमाका, 3 लोगों की मौत, 21 घायल

by admin
August 2, 2026
0

रूस की राजधानी मॉस्को में स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को बम विस्फोट में कथित हमलावर समेत कम से कम...

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

सनातन धर्म का अपमान और अमर्यादित भाषा का प्रयोग विरोधियों के पतन का कारण: सिद्धार्थ श्रीवास्तव

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, विरोधी राजनीतिक दलों द्वारा हाल के दिनों में किए जा रहे आचरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group