Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़: दो मुठभेड़ों में 18 नक्सली ढेर, चार सुरक्षाकर्मी घायल

admin by admin
March 30, 2025
in क्राइम, देश
0

छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में सुरक्षाबलों ने शनिवार को दो मुठभेड़ों में 11 महिलाओं समेत 18 नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दोनों मुठभेड़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की यात्रा के एक दिन पहले हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि सुकमा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया है और इस मुठभेड़ में 17 नक्सली मारे गए। उन्होंने बताया कि मारे गये नक्सलियों में 25 लाख रुपये का ईनामी नक्सली दरभा डिवीजन सचिव कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा भी शामिल है।

अधिकारियों के मुताबिक, नक्सली जगदीश एक दर्जन से अधिक घातक नक्सली घटनाओं में वांछित था, जिसमें 2013 का झीरम घाटी हमला भी शामिल है।

इस घटना में कांग्रेस के कई नेता मारे गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी बीजापुर जिले में एक और मुठभेड़ की खबर है, जहां एक नक्सली मारा गया है।

उन्होंने बताया कि सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में डीआरजी सुकमा के तीन जवान और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुकमा मुठभेड़ की सराहना करते हुए कहा कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता, केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “नक्सलवाद पर एक और प्रहार! हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं। हथियार रखने वालों से मेरी अपील है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता; केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है।

लगभग 10 दिन पहले सुरक्षाबलों ने बस्तर क्षेत्र के बीजापुर और कांकेर जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के 30 सदस्यों को मार गिराया था।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि शुक्रवार को जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के गोगुंडा, नेन्डुम और उपमपल्ली गांव के आसपास के क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर जिला रिजर्व गार्ड सुकमा और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान शनिवार सुबह आठ बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी हुई। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 11 महिला नक्सलियों सहित कुल 17 नक्सलियों का शव बरामद किये हैं।

सुंदरराज ने बताया कि प्रारम्भिक तौर पर अब तक सात नक्सलियों की पहचान हुई है, जिनमें 25 लाख का इनामी दरभा डिवीजन सचिव और स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य कुहड़ामी जगदीश उर्फ बुधरा, एरिया कमेटी सदस्य रोशन उर्फ भीमा पोडियम, केरलापाल एरिया कमेटी सदस्य सलवम जोगी, एरिया कमेटी सदस्य माड़वी देवे, सुरक्षा दलम कमांडर दसरी कोवासी, पार्टी सदस्या हूंगी निलावाया और मेडिकल टीम प्रभारी हिड़मे शामिल है।

सुंदरराज ने बताया कि घटनास्थल से एके-47 राइफल, सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), इंसास राइफल, .303 राइफल, एक रॉकेट लांचर और बैरल ग्रेनेड लांचर (बीजीएल) समेत भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किए गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थानाक्षेत्र के टेकमेटा, नरसापुर के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया।

पुलिस ने मौके से हथियार और विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Tags: 18 नक्सली ढेरचार सुरक्षाकर्मी घायल
Previous Post

भदोही में युवक ने बड़े भाई की मंगेतर का किया अपहरण, मामला दर्ज

Next Post

MI को KKR के खिलाफ वापसी की उम्मीद

Related Posts

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

August 3, 2026
अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

August 3, 2026
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी
खेल

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post

MI को KKR के खिलाफ वापसी की उम्मीद

Recent Posts

अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला: 24 मार्च 02 बजे से 27 मार्च रात्रि तक हुआ यातायात डायवर्जन

अयोध्या: सावन व कांवड़ यात्रा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान लागू, भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रामनगरी अयोध्या में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के...

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

दिल्ली: बच्चा गोद दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर जालसाज बरेली से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने बच्चा गोद दिलाने के बहाने लोगों से ठगी करने वाले एक साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

कुशीनगर में रेलवे ट्रैक पर गर्भवती शिक्षिका का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक से करीब 100 मीटर दक्षिण गोरखपुर-थावे रेलखंड पर एक गर्भवती महिला...

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, सह-आरोपी तोमर बरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को महिला पहलवानों द्वारा दायर यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम अंडरपास में गिरी, हादसे में 2 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के तेज रफ्तार डीसीएम (छोटा ट्रक) का संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकराने के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group