Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले के लिए वार्षिक नीलामी स्थगित

admin by admin
March 24, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध जेठ मेले के वार्षिक ठेकों की नीलामी को वक्फ दरगाह शरीफ प्रबंधन ने ‘अपरिहार्य कारणों’ का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया है।

दरगाह शरीफ के प्रभारी प्रबंधक अलीमुल हक द्वारा हस्ताक्षरित यह नोटिस रविवार को दरगाह के गोलघर कार्यालय के बाहर चिपकाया गया।

पत्र में लिखा है, “यजदमाही तहबाजारी के वार्षिक ठेके के साथ-साथ 2025-26 के लिए शीरीनी, चादर, फूल, अर्जी, कौड़ी और मुंडन के ठेकों की नीलामी दरगाह शरीफ प्रबंधन समिति के तत्वावधान में होनी थी, लेकिन ‘अपरिहार्य कारणों’ से इसे अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।”

इस संबंध में दरगाह शरीफ प्रबंध समिति अध्यक्ष बकाउल्ला ने ‘पीटीआई-भाषा’ से सोमवार को कहा कि मेले के इंतजाम हेतु जो नीलामी होनी थी उसके लिए कुछ कागजात अधूरे थे, इसलिए उक्त नीलामी के संबंध में बीते रविवार को होने वाली बैठक व नीलामी को कुछ दिन के लिए स्थगित किया गया है।

मेला प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने पूछे जाने पर सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि “मेले की दुकानें नीलाम करने के संबंध में प्रशासन से अनुमति लेने जैसी कोई परंपरा नहीं रही है। इस बार भी नीलामी होने या स्थगित किए जाने जैसी कोई सूचना प्रशासन को नहीं दी गयी है।

इससे पहले संभल में सैयद सालार मसऊद गाजी के नाम पर हर साल लगने वाले नेजा मेला की इस बार वहां के जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद बहराइच में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री व राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सैयद सालार मसऊद गाजी के नाम पर दरगाह शरीफ, बहराइच में आगामी जेठ माह में लगने वाले मेले पर रोक लगाने की मांग की थी।

हिंदूवादी संगठन बीते कई वर्षों से महाराजा सुहेलदेव को अपना आदर्श और सैयद सालार मसूद को आक्रांता बताते रहे हैं। जिस स्थान पर मेला लगता है उसे हिंदूवादी संगठन सूर्य कुंड बताते हैं। पिछले 20 मार्च को एक कार्यक्रम में बहराइच आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण में संभवत: महाराजा सुहेलदेव का महिमामंडन किया था। अपने भाषण में योगी ने यह भी कहा था कि ‘आक्रांता का महिमामंडन करना मतलब देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है और स्वतंत्र भारत ऐसे किसी भी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता।”

नेजा मेले पर कुछ ही दिन पूर्व प्रतिबंध लगाने के मद्देनजर लोग इसे बहराइच के दरगाह शरीफ मेले से जोड़कर देख रहे हैं।

Tags: जेठ मेले के लिए वार्षिक नीलामी स्थगित
Previous Post

उत्तराखंड : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डम्पर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

Next Post

शाहजहांपुर में नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

शाहजहांपुर में नदी में नहाने गए तीन बच्चे डूबे

Recent Posts

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

हरियाली तीज हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं के लिए बेहद खास पर्व माना जाता है। यह त्योहार...

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक,   एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

Ayodhya: रुदौली में बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, एसडीएम व तहसीलदार के साथ कैथी माझां और महगुपुरवा का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
0

अयोध्या, सरयू नदी का जलस्तर घटने के बीच गुरुवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने एसडीएम विनोद गुप्ता और तहसीलदार...

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group