Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड : लच्छीवाला टोल प्लाजा पर डम्पर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत

admin by admin
March 24, 2025
in देश
0

देहरादून, हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सोमवार को एक तेज रफ्तार डम्पर ट्रक ने कई वाहनो को टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना स्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि देहरादून से आ रहे ट्रक ने टोल प्लाजा पर कतार में खड़ी तीन कारों को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ जिससे टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई।

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और एक खंभे तथा डंपर के बीच फंस गई जिससे कार में बैठे दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) कर्मियों को क्षतिग्रस्त कार से शवों को निकालने और उसे टोल प्लाजा से हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतकों की पहचान देहरादून के रतनमणि उनियाल और पंकज कुमार के रूप में हुई है। वे सप्ताहांत के बाद अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए टिहरी जा रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि वे टिहरी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में काम करते थे। उन्होंने बताया कि डम्पर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि डम्पर ट्रक की चपेट में आई दो अन्य कारों में सवार लोग सुरक्षित हैं।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि डम्पर के ब्रेक फेल होने या अधिक गति से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Tags: कई वाहनों को टक्कर मारीदो लोगों की मौत
Previous Post

बढ़ गई सांसदों की तनख्वाह और पेंशन!, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

Next Post

बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले के लिए वार्षिक नीलामी स्थगित

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले के लिए वार्षिक नीलामी स्थगित

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group