हिंदू धर्म में हर दिन, तिथि, ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन, तीज-त्योहारों का खास महत्व होता है। इन सभी का शुभ और अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कल यानी 12 मार्च दिन बुधवार को फाल्गुन शुक्ल चतुर्दशी तिथि का संयोग बना है। कल ग्रहों का आधिपत्य बुध का रहेगा।
ऐसे में बुध कल मीन राशि में राजयोग बनाएंगे। ऐसे में कल बुद्धि के देवता गणपति की कृपा से वृषभ, कर्क, सिंह, धनु और मकर राशि के जातकों के भाग्य का सितारा चमकेगा और उम्मीद से बढ़कर लाभ पाएंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों के लिए कल बुधवार का दिन शुभ रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। किसी विपरीत लिंगी सहकर्मी से आपको विशेष रूप से सहयोग मिलेगा। नौकरी में आपका दिन अनुकूल और लाभप्रद बीतेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों को कल भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी लंबे समय से कोई चाहत रही है वह पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने का भी योग है। अगर आप किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं तो इसमें सफलता अवश्य मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। हालांकि, कल आपको परिश्रम करना होगा। राजनीतिक और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को कल धन लाभ हो सकता है। अगर कहीं आपका पैसा अटका हुआ है तो वो वापस मिलेगा। आपकी कोई ख्वाहिश भी कल पूरी होने की खुशी मिलेगी। किसी मित्र या संबंधी के सहयोग से आपका कोई पारिवारिक कार्य पूरा हो सकता है।
मकर राशि
नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को कल संयम बनाकर रखना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने का भी योग है। नौकरी में आपका दिन अनुकूल और लाभप्रद बीतेगा।


