अयोध्या, कुलपति ने बदइंतजामी का ठीकरा पूर्व कुलपति Manoj Dixit जी के साथ एक अन्य पूर्व कुलपति के माथे जड़ दिया।
कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सामने लगे स्टाल निरीक्षण के दौरान एक छात्र ने धीरे से इंजीनियरिंग संस्थान के निरीक्षण का अनुरोध कर लिया। अनुभवी राज्यपाल ने बात को मन में रखकर स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कुलपति व उनके सिपहसालारों को अंदाज भी नहीं लगा कि क्या होने वाला है।
इसी बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े एक शिक्षक ने कुलपति प्रतिभा गोयल, चीफ प्राक्टर सहित अवध विश्वविद्यालय की पूरी व्यवस्था की पोल खोल दिया।
1-सभागार के बाद महामहिम सीधे लवकुश व सरयू हास्टल पहुंच गईं। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से जब महामहिम ने पूछा कि सब बढ़िया है, अधिकारी व्यवस्था देखने आते हैं.? जवाब मिला मैडम आपके साथ ही कुलपति महोदया पहली बार आई हैं। बाथरूम का दरवाजा खुल जाए तो आप पांच मिनट भी नहीं रुक सकती हैं।
2- हास्टल के बाद महामहिम इंजीनियरिंग संस्थान पहुंच गईं. कुलपति और उनके चाटुकार जो दिखाना चाहते थे, महामहिम ने अनसुना कर दिया। शिक्षक सुधीर श्रीवास्तव ने जब सच बयां किया तो महामहिम की त्यौरियां चढ़ गईं।
सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि 6-6 महीने से लैब नहीं खुलती। लैब में सामान ही नहीं, पानी की दयनीय व्यवस्था, जो डायरेक्टर हैं वही चीफ प्राक्टर हैं।?

इसके अलावा कई प्रभार इनके पास हैं। 3-3 महीना बीत जाता है, साहब इधर आते ही नहीं, वेतन बढ़ोत्तरी के लिए आंदोलन तक हुआ तो बजट नहीं का बहाने बताए गए। दबाव डाला गया।
3.- वहां से महामहिम का काफिला लौटा तो फिर हास्टल के छात्रों ने रोककर अपनी पीड़ा बताई।
देखिए, कुलपति के खिलाफ कोई कारवाई होती है या नहीं?
Om Prakash Singh की फेसबुक पोस्ट


