Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अवध विवि की स्वर्ण जयंती: कुलाधिपति व मुख्य अतिथि द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित अन्य को किया गया पुरस्कृत

admin by admin
March 4, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, अवध विश्वविद्यालय मंगलवार को अपना स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने  संबोधन में कहा गुणवत्तापरक शिक्षा व संस्कारों को ग्रहण कराने का कार्य शिक्षकों का है। शिक्षा विद्यार्थी के सम्पूर्ण विकास में सहायक है। विश्व स्तर पर हो रही प्रतिस्पर्धा में युवाओं को भारी योगदान देना होगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छात्र-छात्राओं को मल्टीपल विषय चुनने की आजादी है। इससे हम विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में प्रशिक्षित कर सकते है। विश्वविद्यालय स्तर पर यह तय किया जाए कि विद्यार्थियों की रूचि को बढ़ावा देने के लिए नए नए प्रयोग किए जाए।

राज्यपाल ने कहा कि राम हमारे आदर्श है जो हमारे जीवन में चरित्र के निर्माण में सहायक है। भगवान राम जीवन चित्रण जनमानस को शिक्षा देता है। कि हमें सामान्य तौर पर भेद-भाव से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा कि सबरी का चरित्र हमें क्या सिखाता है। इस पर विचार करना चाहिए। एक दूसरे से सीखना ही जीवन है।

समारोह में कुलाधिपति ने खेल पर जोर देते हुए कहा कि खेल बच्चों के जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज समाज में बच्चों को खेलने से मना करने की धारणा पनप रही है। जबकि बच्चों को इससे मना करना उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा डालना है।

सात साल के बच्चों का अस्सी से नब्बें प्रतिशत विकास हो जाता है। यह शोधों से पता चला है कि बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए खेल आवश्यक है। राज्यपाल ने शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बताया कि यह वर्ष महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म ज्योति का उत्सव मना रहा है। विश्वविद्यालयों को इस पर व्यापक चर्चा कर महारानी होल्कर के योगदान को समझना चाहिए।

कुलाधिपति ने कहा कि विश्वविद्यालयों में शोध कार्याें के मूल्यांकन के लिए वैश्विक स्तर पर कार्य करना होगा। तभी हम उच्च गुणवत्ता को प्राप्त कर सकेंगे। तभी शिक्षण संस्थानों को नैक मूल्यांकन राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का मूल्यांकन सुनिश्चित हो सके। इससे हमारी विश्व रैकिंग में सुधार होगा।

समारोह की मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित समस्त पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक परिणाम संतोषजनक और विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध हुए हैं।

इसके तहत भारतीय ज्ञान परंपरा, मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत से संबंधित विषय-वस्तुओं को पाठ्यक्रमों में समाहित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को न केवल आधुनिक ज्ञान प्राप्त हो, बल्कि वे अपनी जड़ों से भी जुड़े रहें। उन्होंने कहा कि आज हम सभी प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अनेक विकास के कार्य किए हैं। आज मैं अयोध्या में प्रभु श्री राम की भूमि पर मौजूद हूं इसलिए यह याद आना स्वाभाविक है। यहां पर खड़े रहने पर ऐसा हो ही नहीं सकता कि हम प्रभु श्रीराम के भाव और दिव्य मंदिर याद न आए। आज उत्तर प्रदेश की सरकार राम राज्य की कल्पना को साकार करने का काम कर रही है।

समारोह में कुलपति प्रो0 प्रतिभा गोयल ने विश्वविद्यालय की विकास यात्रा का विवरण प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान व सामाजिक योगदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत इत्र निर्माण कृषि एवं अन्य संबंधित क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर के छात्र-छात्राएं देश के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों न्यायिक सेवाओं राजनीतिक क्षेत्र शोध व शैक्षिक संस्थानों बैंकिंग सेवा भारतीय सेवा एवं निजी क्षेत्रों के उद्योगों में इसके अतिरिक्त विदेशों में भी अपनी सेवाएं दे रहे।

विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 21 स्वर्णिम, 33 रजत वह 57 कांस्य पदक हासिल किए हैं। अनुभूति एक प्रयास के अंतर्गत विश्वविद्यालय ने छात्रों को विभिन्न आश्रमों से जोड़ा है जिससे युवा वर्ग के समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होने के साथ-साथ सेवा भाव भी जागृत हो सके।

कुलपति ने बताया कि गत वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा योग शपथ लेकर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने में योगदान दिया गया जिसके लिए राजभवन द्वारा विश्वविद्यालय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कुलपति ने बताया कि अयोध्या की पौराणिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं संबंध की दिशा में विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2017 से निरंतर योगदान दिया जा रहा है। वर्ष 2024 के दिव्या दीपोत्सव में विश्वविद्यालय के 30 हजार छात्रों व शिक्षकों द्वारा पावन सरयू के 55 घाटों पर 25 लाख 12 हजार 585 दीप प्रज्वलित कर लगातार सातवीं बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया गया।

इस समारोह के दौरान स्वर्ण जयंती पुस्तक का विमोचन कुलाधिपति एवं मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इसी क्रम में नवनिर्मित सरदार पटेल भवन का कुलाधिपति द्वारा आनलाइन लोकार्पण किया।

समारोह में पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट वितरण किया गया। जिनमें सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइनर, वर्ष 2024 का शोध पुुरस्कार, सर्वोत्कृष्ट स्नातक एवं परास्नातक छात्र पुरस्कार, महाविद्यालय एवं विवि को छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता के आधार पर पुरस्कार तथा गोद लिए गांव के विद्यालयीय छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता के आधार पर पुस्स्कृत किया गया।

इसी क्रम में सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी पुरस्कार पांच चयनित कार्यकत्रियों को कुलाधिपति द्वारा प्रदान किया गया। वही ग्रामसभा के उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान को भी स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो0 संत शरण मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कुुलसचिव उमानाथ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, डाॅ0 अनिल कुमार मिश्र, आयुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, एसएसपी राज करन नय्यर, वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 चयन कुमार मिश्र, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 एसके रायजादा, प्रो0 सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो0 तुहिना वर्मा, प्रो0 अशेक राय, प्रो0 के0के0 वर्मा, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 अनूप कुमार, प्रो0 फर्रूख जमाल, प्रो0 मुदुला मिश्रा, प्रो0 शैलेन्द्र वर्मा, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, डाॅ0 सुरेन्द्र मिश्र, सम्बद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं एवं अन्य अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे।

Tags: कुलाधिपति व मुख्य अतिथि द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों
Previous Post

प्रदेश सरकार ने किया 9 IPS अफसरों का तबादला

Next Post

Watch, अयोध्या, आइए जानते हैं कि कैसे खुली अवध विश्वविद्यालय कुलपति की पोल..? जो डायरेक्टर हैं वही चीफ प्राक्टर हैं।?

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
Next Post

Watch, अयोध्या, आइए जानते हैं कि कैसे खुली अवध विश्वविद्यालय कुलपति की पोल..? जो डायरेक्टर हैं वही चीफ प्राक्टर हैं।?

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group