Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Champions Trophy: सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगे ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान

admin by admin
February 27, 2025
in खेल, देश
0

लाहौर, क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया और शीर्ष टीमों के बीच तेजी से अपनी जगह बना रहा अफगानिस्तान शुक्रवार को जब यहां चैंपियन्स ट्रॉफी में आमने-सामने होंगे तो दोनों सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगे।

बुधवार को गद्दाफी स्टेडियम में इंग्लैंड पर आठ रन की यादगार जीत के बाद अफगानिस्तान के पास लगातार दूसरी बार किसी वैश्विक प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में जगह बनाने का अच्छा मौका है। टीम ने एक साल से भी कम समय पहले अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप के अंतिम चार चरण में प्रवेश किया था।

ऑस्ट्रेलिया भी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

हालांकि यह कहना जितना आसान है, करना उतना ही मुश्किल है। ऑस्ट्रेलिया का बल्लेबाजी क्रम भले ही बेहद मजबूत हो लेकिन टीम अपने तीन प्रमुख तेज गेंदबाजों मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड के बिना खेल रही है।

इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में 350 से अधिक रन बनाए थे लेकिन उसके बाद जोश इंग्लिस के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 15 गेंद शेष रहते पांच विकेट से जीत हासिल की।

दो बार का पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 15 साल के अंतराल के बाद चैंपियन्स ट्रॉफी का खिताब फिर से हासिल करना चाहेगा। टीम ने 2006 और 2009 में लगातार दो खिताब जीते लेकिन 2013 और 2017 में फाइनल में पहुंचने में असफल रहा जिसके बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन बंद कर दिया गया।

शीर्ष तेज गेंदबाजों की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया जानता है कि उसकी ताकत बल्लेबाजी में है। टीम के पास ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हैं जो विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त करने में सक्षम हैं।

इसमें कोई संदेह नहीं है कि नियमित खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने टीम को कमजोर किया है लेकिन इसने युवा खिलाड़ियों को प्रभावित करने, टीम में अपनी जगह पक्की करने और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में समृद्ध ऑस्ट्रेलियाई विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर भी प्रदान किया है।

ऑस्ट्रेलिया से बल्ले से मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है जबकि बेन ड्वार्शुइस, स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और एडम जंपा चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में गेंद के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे और वे जानते हैं कि अगर उन्हें ग्रुप चरण से आगे बढ़ना है तो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

ड्वार्शुइस और जॉनसन इंग्लैंड के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और वे शुक्रवार को अपनी गलती सुधारना चाहेंगे।

जंपा के रूप में ऑस्ट्रेलिया के पास पाकिस्तान की परिस्थितियों का फायदा उठाने में सक्षम स्पिनर है।

जहां तक अफगानिस्तान का सवाल है तो उनकी बल्लेबाजी की अगुआई सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान करेंगे जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 177 रन की पारी खेली जो अब चैंपियन्स ट्रॉफी में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।

पिछले साल टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान से हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया अपने प्रतिद्वंद्वियों को हल्के में नहीं लेगा और अफगानिस्तान के मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने इंग्लैंड पर जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात स्वीकार की।

लेकिन ट्रॉट के पास चिंता करने की कोई वजह नहीं है क्योंकि उनके पास अजमतुल्लाह उमरजई की अगुआई में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है। टीम के पास राशिद खान, मोहम्मद नबी और नूर अहमद की स्पिन तिकड़ी भी है।

टीम इस प्रकार हैं:

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर संघा, मैथ्यू शॉर्ट और एडम जंपा।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, इकराम अलीखिल, गुलबदीन नायब, अजमतुल्ला उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, फरीद मलिक, नवीद जादरान।

समय: मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।

Tags: Champions Trophy
Previous Post

तेलंगाना सुरंग दुर्घटना: फंसे हुए लोगों तक पहुंचने के लिए बाधाएं हटाकर बचाव अभियान तेज

Next Post

दिल्ली हवाई अड्डे पर करोड़ों के मादक पदार्थ के साथ थाईलैंड की दो महिलाएं गिरफ्तार

Related Posts

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत
अंतराष्ट्रीय

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

July 30, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
Next Post

दिल्ली हवाई अड्डे पर करोड़ों के मादक पदार्थ के साथ थाईलैंड की दो महिलाएं गिरफ्तार

Recent Posts

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले में बुधवार शाम तालाब में फंसी अपनी भैंस को निकालने के प्रयास में एक महिला और उसके 19...

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मेरठ जिले में बुधवार को एक युवक ने एक युवती के माथे पर कथित तौर पर गोली मारकर उसे गंभीर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group