Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ICC Champions 2025: भारत की खराब फील्डिंग, तौहिद हृदय का शतक, शमी के पांच विकेट से बांग्लादेश 228 रन पर सिमटा

admin by admin
February 20, 2025
in खेल, देश
0

दुबई, मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे तौहीद हृदय ने अपना पहला वनडे शतक जड़ा लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी के पांच विकेट की बदौलत बृहस्पतिवार को यहां चैंपियंस ट्रॉफी के अपने पहले ग्रुप ए मैच में बांग्लादेश को 49.4 ओवर में 228 रन पर समेट दिया।

हृदय (100, 118 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और जाकिर अली (68 रन, 114 गेंद, चार चौके) ने छठे विकेट के लिए 154 रन की शानदार साझेदारी कर बांग्लादेश को ऐसे समय में वापसी कराई जब टीम 35 रन पर पांच विकेट गंवाकर जूझ रही थी।

शमी ने 10 ओवर में 53 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति से जुड़ी चिंता भी कम हुईं। इस दौरान वह सबसे कम मैच में 200 वनडे विकेट तक पहुंचने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज भी बने।

ह्रदय की शतकीय पारी उदाहरण थी कि पारी को कैसे संवारा जाए और साथ ही रन गति को भी कैसे ठीक रखा जाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान केवल 114 गेंदों का सामना किया।

​​उन्होंने और अली ने दबाव में बेहतरीन संयम दिखाया। हालांकि, दोनों बांग्लादेशी बल्लेबाजों को भारतीय क्षेत्ररक्षकों की कमजोरी का फायदा मिला। अली को पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला जबकि उन्होंने खाता भी नहीं खोला था जिससे बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (43 रन देकर दो विकेट) की हैट्रिक का मौका भी छिन गया। अक्षर ने इससे पहले की लगातार गेंदों पर मुशफिकुर रहीम और तंजीद हसन को आउट किया था।

हृदय को भी भाग्य का साथ मिला जब वह 23 रन पर थे और कुलदीप यादव की गेंद पर हार्दिक पंड्या मिड-ऑफ पर उनका कैच लपकने से चूक गए। हृदय को दूसरा जीवनदान तब मिला जब केएल राहुल ने स्टंपिंग का मौका गंवा दिया।

भारतीय क्षेत्ररक्षकों की लापरवाही से बांग्लादेश के बल्लेबाजों को लगातार एक दो रन लेने का मौका मिला जिससे उन पर दबाव कुछ कम हुआ। लेकिन क्षेत्ररक्षण की इन कमियों के बावजूद भारतीय गेंदबाजों विशेषकर शमी के नई गेंद का बखूबी इस्तेमाल किया।

हाल में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे श्रृंखला में औसत प्रदर्शन करने वाले शमी ने बड़े मंच पर निराश नहीं किया और पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार का विकेट झटक लिया।

उन्होंने अपना दूसरा विकेट लेने में ज्यादा समय नहीं लगाया और मेहदी हसन मिराज को आउट किया जिनका कैच स्लिप में खड़े शुभमन गिल ने लपका।

बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने फिर हृदय और अली के बीच शतकीय साझेदारी का अंत कर वापसी की। अली को आउट करते ही वह सबसे कम मैच में 200 विकेट झटकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

इसके बाद शमी ने दो और विकेट लिए जिससे अब यह 34 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बन गया है। इस तरह उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (59) को पीछे छोड़ दिया है।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर तरजीह दिए जाने वाले हर्षित राणा ने भी अपने सीनियर साथी का अच्छा साथ निभाया और 31 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।

Tags: तौहिद हृदय का शतकशमी के पांच विकेट
Previous Post

उप्र बजट: कॉलेज जाने वाली मेधावी छात्राओं को स्कूटी देगी, बजट में 400 करोड़ का प्रावधान

Next Post

अयोध्या: नहीं रहे फैजाबाद भाजपा के लौहपुरुष सुधीर नारायण, नगर निगम के प्रथम पूर्व सभापति सुधीर नारायण का असामयिक निधन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
Next Post

अयोध्या: नहीं रहे फैजाबाद भाजपा के लौहपुरुष सुधीर नारायण, नगर निगम के प्रथम पूर्व सभापति सुधीर नारायण का असामयिक निधन

Recent Posts

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group