Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वडोदरा में रेलवे की परीक्षा में भ्रष्टाचार, पांच अधिकारियों समेत छह को किया गिरफ्तार, 11 स्थानों पर हुई छापेमारी

गुजरात के वडोदरा सहित 11 स्थानों पर छापेमारी के दौरान 650 ग्राम सोना और पांच लाख रुपये नकदी जब्त की।

admin by admin
February 19, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने विभागीय परीक्षा में अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में वडोदरा डिवीजन में तैनात भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) के दो अधिकारियों सहित पांच रेलवे अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुजरात के वडोदरा सहित 11 स्थानों पर छापेमारी के दौरान 650 ग्राम सोना और पांच लाख रुपये नकदी जब्त की।

अधिकारियों के मुताबिक, सीबीआई ने वडोदरा में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी के रूप में तैनात 2008 बैच के आईआरपीएस अधिकारी सुनील बिश्नोई, मंडल कार्मिक अधिकारी के रूप में तैनात 2018 बैच के आईआरपीएस अधिकारी अंकुश वासन, मुंबई के चर्चगेट में तैनात उप मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक संजय कुमार तिवारी और अहमदाबाद के मंडल रेलवे अस्पताल में तैनात उप स्टेशन अधीक्षक नीरज सिन्हा व नर्सिंग अधीक्षक दिनेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने मामले के सिलसिले में मुकेश मीणा नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।

सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि जांच एजेंसी मंगलवार को वासन, तिवारी, सिन्हा और मीणा के खिलाफ एक निजी व्यक्ति के साथ साजिश करके रेलवे की विभागीय परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हरकत में आ गई।

सीबीआई का आरोप है कि वासन ने तिवारी को उक्त परीक्षा में चयन के लिए रिश्वत देने को तैयार कम से कम 10 उम्मीदवारों की सूची बनाने का निर्देश दिया था। जांच एजेंसी ने दावा किया कि तिवारी ने ऐसे उम्मीदवारों का पता लगाने के लिए सिन्हा और मीणा से संपर्क किया और उनसे रिश्वत ली।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि तिवारी ने बिना किसी बिल के नकदी के बदले लगभग 400 ग्राम सोना खरीदने के लिए वडोदरा के एक जौहरी से संपर्क किया था और वह आणंद गया था, जहां उसकी मुलाकात मीणा से हुई और उसने उससे नकदी ली।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, “जांच के दौरान यह भी पता चला है कि पश्चिमी रेलवे में तैनात एक नर्सिंग अधीक्षक भी अपराध में शामिल था और उसके पास 650 ग्राम सोना मिला, जिसे उसने लगभग 57 लाख रुपये (लगभग) का भुगतान करने के बाद जौहरी से प्राप्त किया था और उक्त सोना वडोदरा में तैनात पश्चिमी रेलवे के आरोपी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी को दिया जाना था।

Tags: 11 स्थानों पर हुई छापेमारीपांच अधिकारियों समेत छह को किया गिरफ्तारवडोदरा में रेलवे की परीक्षा में भ्रष्टाचार
Previous Post

महाकुंभ 2025: संगम में प्रतिदिन लाखों लोग डुबकी के बाद भी बीओडी में उतार-चड़ाव जारी

Next Post

आजम खान की पत्नी, बेटे और बहन को मिली जमानत

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

आजम खान की पत्नी, बेटे और बहन को मिली जमानत

Recent Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group