Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली-एनसीआर बिहार के सिवान, आसपास के जिलों में भूकंप के हल्के झटके

admin by admin
February 17, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई। भूकंप से फिलहाल किसी प्रकार की क्षति होने या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उन्होंने सभी से शांत रहने और सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया, साथ ही संभावित झटकों के लिए सतर्क रहने को भी कहा। प्रधानमंत्री ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

भूकंप का केंद्र धौला कुआं के झील पार्क क्षेत्र में पांच किलोमीटर की गहराई पर था और वहां कुछ लोगों को भूकंप के बाद तेज आवाजें सुनाई देने की खबरें हैं।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटके सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए। सतह से पांच या दस किलोमीटर नीचे उत्पन्न होने वाले भूकंप, सतह से काफी नीचे उत्पन्न होने वाले भूकंपों की तुलना में अधिक क्षति पहुंचाते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि झील पार्क क्षेत्र में हर दो से तीन साल में एक बार छोटे, कम तीव्रता वाले भूकंप आते हैं। वर्ष 2015 में यहां 3.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

दिल्ली पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर लोगों से सुरक्षित रहने का अनुरोध किया।

भूकंप के तेज झटकों के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

बिहार के सिवान और उसके आसपास के जिलों में सोमवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बिहार आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा, ‘‘ भूकंप से संपत्ति या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।’

सिवान में भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे इमारतों से बाहर निकल आए। आसपास के जिलों में भी लोग भूकंप से घबराकर सड़कों पर आ गए।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पटना कार्यालय के मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजकर दो मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र सिवान में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

सिवान के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि भूकंप के कारण अभी तक जान-माल की क्षति की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दिल्ली में अभी-अभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सभी सुरक्षित हों। ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी आतिशी के पोस्ट को साझा किया और कहा कि वह सभी की सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं।

कांग्रेस की प्रवक्ता रागिनी नायक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ,‘‘ दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, जिससे हम नींद से जाग गए। मैं उम्मीद करती हूं और प्रार्थना करती हूं कि सभी सुरक्षित एवं स्वस्थ हों।

Tags: जिलों में भूकंप के हल्के झटके
Previous Post

22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल का विस्तृत कार्यक्रम हुआ जारी

Next Post

कमीशन के आरोप को लेकर बस्ती जिला पंचायत की बैठक में हंगामा

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार
अंतराष्ट्रीय

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

July 29, 2026
Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
Next Post

कमीशन के आरोप को लेकर बस्ती जिला पंचायत की बैठक में हंगामा

Recent Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले में बुधवार शाम तालाब में फंसी अपनी भैंस को निकालने के प्रयास में एक महिला और उसके 19...

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मेरठ जिले में बुधवार को एक युवक ने एक युवती के माथे पर कथित तौर पर गोली मारकर उसे गंभीर...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group