कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाकुंभ से वापस लौट रही श्रद्धालुओं की दो कारें आपस में टकरा गईं जिससे उनके (दोनों कारों के) चालकों सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ व्यक्ति घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएससी सिराथू भेजा गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाने का परामर्श दिया गया है।


