मुरादाबाद, जिले में एक शादी की दावत में कथित रूप से विषाक्त भोजन खाने के बाद करीब 40 लोग बीमार हो गए।
ठाकुरद्वारा की उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है, जब उन्हें सूचना मिली कि गांव के शिक्षक राजपाल सिंह के बेटे विपिन कुमार की शादी सोमवार शाम ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में हो रही है, जिसके लिए दावत का आयोजन किया गया था।
एसडीएम ने यह भी बताया कि बीमार लोगों को दवा देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।


