अयोध्या में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ है। इसी बीच आज हनुमानगढ़ी मंदिर के पास व्यापारियों और पुलिस में विवाद हो गया। पुलिस अधिकारी पर दुकानदार की पिटाई का आरोप है। इसके बाद कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया। विवाद के बाद दुकानदारों में आक्रोश बढ़ गया।
व्यापारियों ने बताया कि उक्त प्रसाद विक्रेता एक श्रद्धालु को रेलिंग से प्रसाद का थैला दे रहा था, इस पर वहां खड़े पुलिस अधिकारी नाराज हो गए और गाली देने लगे उसने विरोध किया तो पुलिस ने लाठी डंडों से उसे पीट दिया।
बतादे, प्रशासन ने एकतरफा निर्णय लेकर रेलिंग लगवा दी, जबकि रेलिंग से दूसरी तरफ के व्यापारी का व्यवसाय बंद हो गया। रेलिंग से दूसरी तरफ के व्यापारी की रोजी रोटी लगभग खत्म हो गई है।
दुकानदारों ने हनुमानगढ़ी मंदिर के सामने की दुकान बंद करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस पर व्यापारी अजय कुमार की पिटाई का आरोप है। पुलिस की पिटाई से व्यापारी का सिर फट गया।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। मामला राम जन्मभूमि के हनुमानगढ़ी थाना क्षेत्र का है।
पुलिस बोली
— AYODHYA POLICE (@ayodhya_police) February 7, 2025


