Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मिल्कीपुर उपचुनाव: सपा ने निर्वाचन आयोग पर लगाया पक्षपात का आरोप

admin by admin
February 6, 2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में निर्वाचन आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य बृहस्पतिवार को लोकसभा में सफेद चादर लेकर पहुंचे, जिस पर ‘‘निर्वाचन आयोग’’ लिखा हुआ था।

इसके अलावा, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि निर्वाचन आयोग मर गया है और हमें उसे सफेद चादर देनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि अयोध्या में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से लेकर सबसे कनिष्ठ अधिकारी तक ने समाजवादी पार्टी के सदस्यों को निशाना बनाया और धमकाया।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष उपचुनाव सुनिश्चित नहीं किया, क्योंकि नियुक्त किए गए अधिकारी एक विशेष जाति से थे। उन्होंने कहा कि अगर निर्वाचन आयोग ने सख्त कार्रवाई की होती, तो उपचुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से होता।

कन्नौज से सांसद अखिलेश ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से 500 शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मिल्कीपुर उपचुनाव सपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया, क्योंकि यह सीट राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अयोध्या जिले का हिस्सा है। मिल्कीपुर सीट सपा नेता अवधेश प्रसाद के फैजाबाद से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। बुधवार को इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ।

समाजवादी पार्टी जहां मिल्कीपुर सीट को बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, वहीं भाजपा इस उपचुनाव को फैजाबाद में अपनी हार का बदला लेने के अवसर के रूप में देख रही है।

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव में मिल्कीपुर अयोध्या जिले की एकमात्र विधानसभा सीट थी, जहां भाजपा हारी थी।

Tags: सपा ने निर्वाचन आयोग पर लगाया
Previous Post

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने जीता टॉस, लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला

Next Post

जम्मू कश्मीर के बारामूला में चेकपोस्ट पार करने पर सेना की गोलीबारी में ट्रक चालक की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
Next Post

जम्मू कश्मीर के बारामूला में चेकपोस्ट पार करने पर सेना की गोलीबारी में ट्रक चालक की मौत

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group