Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रयागराज में सीएम के दौरे के बीच अधिवक्ता की पिटाई पर बवाल, नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह निलंबित

admin by admin
February 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महाकुंभ दौरे के दौरान मंगलवार को शहर में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। घटना हिंदू हॉस्टल चौराहे की है, जहां मुख्यमंत्री के काफिले के लिए लगाए गए बैरिकेट पर एक वकील को रोके जाने पर विवाद शुरू हुआ।

इसी दौरान नाका चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने एक वकील को पीट दिया, जिससे अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए और सड़क पर खुद से बैरिकेडिंग कर चक्काजाम की कोशिश की। उन्होंने धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक के साथ प्रयागराज पहुंचे थे। उनके कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा कारणों से विभिन्न चौराहों पर बैरिकेट लगाकर यातायात को नियंत्रित किया जा रहा था। इसी बीच हिंदू हॉस्टल चौराहे पर एक वकील ने बैरिकेट पार करने की कोशिश की, जिससे वहां तैनात नाका चौकी प्रभारी से उनकी बहस हो गई।

बहस बढ़ने पर दारोगा ने वकील के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उनके साथ मौजूद सिपाहियों ने भी अधिवक्ता को पीटा। इस घटना को देख मौके पर मौजूद अन्य वकील आक्रोशित हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन से प्रशासन में हड़कंप मच गया। वकीलों ने मौके पर ही चक्काजाम करने का प्रयास किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही डीसीपी सिटी अभिषेक भारती मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

वकीलों की मांग पर प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया। डीसीपी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि चौकी प्रभारी की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। निलंबन के दौरान दारोगा को पुलिस लाइंस से संबद्ध किया गया है और उन्हें मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद वकील शांत हुए और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि, इस घटना ने शहर में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न कर दी है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाका चौकी प्रभारी अतुल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आदेश दिए।

Tags: प्रयागराज में सीएम के दौरे के बीच अधिवक्ता की पिटाई पर बवाल
Previous Post

मथुरा की डीपीआरओ और पीसीएस अधिकारी किरण चौधरी को घर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा

Next Post

Mahabharat: मृत्यु से पूर्व कपटी दुर्योधन ने श्री कृष्णा को क्यों दिखायीं अपनी 3 उँगलियाँ?

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 4, 2026
सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group