Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में ‘अपार’ आईडी नहीं बनवाने वाले 90 मदरसों की मान्यता होगी खत्म

admin by admin
February 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

बहराइच, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विद्यार्थियों को डिजिटल पहचान देने के लिए ‘ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी’ कार्ड बनवाने की दिशा में कुछ भी नहीं करने वाले बहराइच के 90 मदरसों की मान्यता रद्द करने के लिये शासन को पत्र लिखा गया है। साथ ही, प्रशासन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के 24 विद्यालयों को भी मान्यता रद्द किये जाने का नोटिस दिया है।

जिले के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र ने रविवार को संवाददाताओं से बताया, ”अपार आईडी बनाने के अभियान के लिए जिले के सभी मदरसों को पत्र और दूरभाष के जरिए बार-बार सूचित किया जा रहा था मगर जिले में 301 मान्यता प्राप्त मदरसों में से 90 मदरसों में अभी तक अपार आईडी बनवाने का काम शुरू ही नहीं हुआा है। ऐसे में कोई भी कदम नहीं उठाने वाले इन मदरसों की मान्यता रद्द करने के सम्बन्ध में शासन को पत्र लिखा गया है।

अपार आईडी बनवाने को लेकर राज्य के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी गंभीर रूख अख्तियार किया है। जिले में संचालित कुल 306 विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों के अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार ने रविवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘अपार आईडी के लिए सरकार के सख्त निर्देश हैं। इसके बाद भी कुछ विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं। इनमें से 24 ऐसे विद्यालय हैं जिन्होने एक भी विद्यार्थी की अपार आईडी नहीं बनवायी है। ऐसे दो दर्जन विद्यालयों के मान्यता रद्द करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा मंत्रालय ने विद्यार्थियों को डिजिटल पहचान देने एवं उनके सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों को एक स्थान पर सहेजने के लिए अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी कार्ड बनवाने के निर्देश दिए हैं। इस कार्ड के जरिये छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज़ों को डिजिटली एक जगह रखने की सुविधा मिलती है।

Tags: 90 मदरसों की मान्यता होगी खत्म
Previous Post

भदोही: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर पुलिसकर्मी से साढ़े तीन लाख रुपये ठगे, प्राथमिकी दर्ज

Next Post

सुलतानपुर: रेलवे क्रॉसिंग पर गार्डर गिरने से लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर डेढ़ घंटे तक बाधित रहा यातायात

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
Next Post

सुलतानपुर: रेलवे क्रॉसिंग पर गार्डर गिरने से लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर डेढ़ घंटे तक बाधित रहा यातायात

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group