Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियां

admin by admin
January 26, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0


भारत ने रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में देश की सैन्य शक्ति, कला एवं संस्कृति, विविधिता और सरकारी योजनाओं की सफलता की झलक देखने को मिली।

इस आयोजन की महत्वपूर्ण झलकियां इस प्रकार हैं:

– भारत ने अपनी सैन्य शक्ति, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति का प्रदर्शन किया।

– इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो समारोह के मुख्य अतिथि थे। वह भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले इंडोनेशिया के चौथे राष्ट्रपति बने। इंडोनेशिया के पहले राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि थे।

– इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह, थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

– इंडोनेशिया से आई परेड टुकड़ी और बैंड टुकड़ी ने यहां कर्तव्य पथ पर परेड में हिस्सा लिया।

– संविधान के 75 वर्ष पूरे होने का अवसर समारोह का मुख्य आकर्षण था, वहीं झांकी का विषय ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ था।

– विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां तथा केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों की 15 झांकियां निकाली गईं।

– देश ने ब्रह्मोस, पिनाका और आकाश हथियार प्रणालियों जैसे कुछ अत्याधुनिक रक्षा साजो सामान का प्रदर्शन करके अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।

– टी-90 भीष्म टैंक सारथ (पैदल सेना ले जाने वाला वाहन बीएमपी-दो), शॉर्ट स्पैन ब्रिजिंग सिस्टम 10 मीटर, नाग मिसाइल सिस्टम, मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम अग्निबाण और बजरंग (लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल) भी परेड का हिस्सा थे।

-सेना की युद्ध निगरानी प्रणाली संजय और डीआरडीओ की सतह से सतह पर मार करने वाली सामरिक मिसाइल प्रलय ने पहली बार औपचारिक परेड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

-सशस्त्र बलों के बीच तालमेल की भावना को दर्शाती एक त्रि-सेवा झांकी भी पहली बार प्रदर्शित की गई।

-राष्ट्रपति मुर्मू और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो 76वें गणतंत्र दिवस परेड के लिए पारंपरिक बग्घी में सवार होकर कर्तव्य पथ पहुंचे। इस परंपरा की 40 साल के बाद पिछले साल वापसी हुई थी। वे वापसी के लिए भी बग्घी में सवार होकर ही रवाना हुए, जिस पर भीड़ ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

-गणमान्य व्यक्तियों के अलावा, पैरालंपिक दल के सदस्य, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले गांवों के सरपंच, हथकरघा कारीगर और वन और वन्यजीव संरक्षण कार्यकर्ता उन लगभग 10,000 विशेष अतिथियों में शामिल हैं, जिन्हें 76वें गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया।

– सी-130जे सुपर हरक्यूलिस, सी-295, सी-17 ग्लोबमास्टर, पी-8आई, मिग-29 और एसयू-30 सहित अन्य विमानों ने समारोह में ‘फ्लाईपास्ट’ में भाग लिया।

– दो परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर एवं मानद कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव (सेवानिवृत्त) और सूबेदार मेजर संजय कुमार (सेवानिवृत्त), तथा अशोक चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल जस राम सिंह (सेवानिवृत्त) परेड का हिस्सा थे। यादव और कुमार दोनों कारगिल युद्ध के नायक हैं।

– 5,000 कलाकारों के समूह ने ‘जयति जय मां भारतम’ नामक सांस्कृतिक प्रस्तुति में देश के विभिन्न हिस्सों के 45 से अधिक नृत्य रूपों का प्रदर्शन किया।

– एनसीसी के कैडेटों की एक मार्चिंग टुकड़ी के साथ-साथ कोर का एक संयुक्त बैंड भी परेड का हिस्सा था।

– सिग्नल कोर के साहसी जवानों के मोटरसाइकिल प्रदर्शन को भी जोरदार तालियों के साथ सराहा गया।

Tags: Watchकर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवससमारोह की झलकियां
Previous Post

Photo, MahaKumbh 2025: महाकुंभ पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव, संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Next Post

भदोही में घर में घुसकर युवती का अपहरण, अगले महीने होनी थी शादी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

भदोही में घर में घुसकर युवती का अपहरण, अगले महीने होनी थी शादी

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group