Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

विश्व हिंदू परिषद ने महाकुंभ शिविर में विराट संत सम्मेलन का किया आयोजन, दिया एकजूटता का संदेश

admin by admin
January 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, देश
0

महाकुंभ,  विश्व हिंदू परिषद महाकुंभ शिविर में विराट संत सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें देश के कोने-कोने से सभी मत, पंथ, संप्रदाय के हजारों धर्माचार्य, मार्गदर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

दीप प्रज्वलन के समय पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी, लिंग रिंपोचे, पुज्य भास्कर गिरि जी, पूज्य स्वामी जनार्दन जी, पूज्य मैत्रेय जी, पूज्य परमानंद गिरि जी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य जगतगुरु शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती जी ने किया । इसके उपरांत कल हुई विश्व हिंदू परिषद महाकुंभ शिविर में आयोजित केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पूज्य संतों द्वारा हिंदू समाज के मार्गदर्शन के विषय में जो विचार आए, उन विषयों की चर्चा करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बंगड़ा जी ने कहा कि संत सम्मेलन में मार्गदर्शक मंडल में पूज्य संतों द्वारा दुनिया भर के हिंदू समाज का मार्गदर्शन जिन विषयों पर किया गया है वह विषय देश भर में हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति, हिंदुओं की घटती जन्म दर से देश में हिंदू जनसंख्या का असंतुलन, हर हिंदू परिवार में कम से कम तीन बच्चों का जन्म हो ऐसा आह्वान हिंदू समाज के पूज्य संतों ने किया है।

मार्गदर्शक मंडल की बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार सुनियोजित अत्याचार हो रहा है। भारत में भी कुछ तत्व हिंदुओं को बांग्लादेश जैसी स्थिति उत्पन्न करने की धमकी दे रहे हैं। देश में हिंदुओं को इस विषय पर गहन चिंतन करना चाहिए। वक्फ बोर्ड के निरंकुश व असीमित अधिकारों को सीमित करने के लिए केंद्र सरकार कानून सुधार अधिनियम ला रही हैं। इस पर सभी दलों के सांसदों का सहयोग होना चाहिए।

सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण जैसे अनेक विषयों के संदर्भ में मार्गदर्शक मंडल की बैठक में चर्चा हुई थी । प्रभाकर दास जी महाराज – उड़ीसा ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता पर बल दिया,वही वाल्मीकि समाज से योगी उमेश नाथ जी महाराज ने अपने संबोधन में हिंदू समाज में घटती जनसंख्या के संबंध में बताया और यह निवेदन किया कि कि हिंदू समाज अपनी जनसंख्या को बढ़ाएं ।

कार्यक्रम में उपस्थित गोरक्ष पीठाधीश्वर मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि भारत की सनातन परंपरा इस महाकुंभ नगर में दिख रही है जो पूरी दुनिया देख रही है। यह संदेश पूरे देश के लिए दिव्य होना चाहिए जिसके लिए विश्व हिंदू परिषद का प्रयास अतुलनीय है। इस प्रयास का प्रतिफल आज इस विराट संत सम्मेलन के माध्यम से पूरी दुनिया देख रही है। जहां सभी मत पंथ संप्रदाय के धर्माचार्य एक साथ एक मंच पर विराजमान है। 1980 के बाद विश्व हिंदू परिषद ने अपने सभी अनेक संकल्प इसी पवित्र भूमि मां गंगा जमुना सरस्वती के पावन तट पर लिया है जो आज हमें मूर्त रूप में दिख रहा है। हम श्रद्धेय अशोक सिंघल जी को जो आज हम सबके बीच भौतिक रूप से उपस्थित नहीं है पर उनकी आत्मा यह देखकर प्रफुल्लित हो रही होगी।

सनातन धर्म 500 वर्षों से जिस दृश्य के लिए प्रतीक्षारत था वह सपना भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्मस्थली पर दिव्य और भव्य रूप में रामलाल विराजमान है। जहां वर्ष 2016 में दो लाख लोग दर्शन करते थे वहीं वर्ष 2024 में 15 करोड लोग दर्शन कर रहे हैं। एक नई अयोध्या, एक नई काशी का भव्य और दिव्य रूप दिख रहा है।

कुंभ का दर्शन, अविरल गंगा का दर्शन हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन रहेगा, तो धर्म रहेगा, उपासना रहेगी और संत रहेंगे। तभी मठ और मंदिर भी सुरक्षित रहेगे। यह भारत की सदी है। संतो को देश की दिशा और दशा तय करनी है। उन्होंने अनेक बार पूज्य अशोक सिंघल जी का नाम लिया और इस पवित्र भूमि पर उनके द्वारा पूज्य संतों के साथ अनेक रणनीतियों को तय करने जैसे विषयों को ध्यान करते हुए उन्होंने कहा कि सिंघल जी सामान्य दिनों में भी देश के ही नहीं दुनिया के संतों को एकजुट करने के प्रयास में लगे रहते थे।

यह ध्यान करते हुए उन्होंने कहा कि आज अशोक सिंघल जी, अवैद्यनाथ जी, परमहंस दास जी, को विनम्र श्रद्धांजलि दी। साथ ही इशारों – इशारों में यह भी कहा कि संतो को धैर्य से कार्य करते हुए बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना चाहिए। श्रीराम जन्मभूमि के बाद अब मथुरा और काशी का सपना साकार होने वाला है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि यह वही पुण्यभुमि है जहां हिन्दू समाज के विषय में अनेक निर्णय इसी गंगा यमुना सरस्वती के पावन तट पर पूज्य संन्तो ने लिया है इस मंच पर सभी सम्प्रदायों के धर्माचार्य एक साथ विराजमान होकर सनातन की एकता का संदेश पूरी दुनिया को दे रहे है।

कार्यक्रम में महाराज जगद्गुरु रामानुजाचार्य, स्वामी वासुदेवाचार्य जी, महाराज युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी, पूजनीय आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी जी, महाराज पूज्य भास्कर किशन गिरी जी, सगाधिकार जनार्दन देव गोस्वामी जी, भंते रिंगपोचे, जैन साध्वी दीप्ति जी, पूज्य स्वामी विवेकानंद जी, के साथ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष आलोक जी, केंद्रीय महामंत्री संगठन मिलिंद परांडे जी, केंद्रीय महामंत्री सह-संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे जी, केंद्रीय संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा जी, नेपाल से पधारे पूज्य स्वामी चूड़ामणि चतुभुजाचार्य जी, प्रभाकर दास जी, श्रीलंका, कोरिया, वर्मा, तथा तिब्बत के बौद्ध, संत, लामा, पूज्य रविदास जन्मस्थान श्री महंत डॉ भरत भूषण दास जी, जत्थेदार हरजोत सिंह जी, निहंग भानपुरा शंकराचार्य ज्ञानानंद तीर्थ जी, विश्व जागृति मिशन के संस्थापक सुधांशु जी महाराज, नाथ संप्रदाय से जितेन नाथ जी, संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंन्द सरस्वती जी, त्रिपुरा से चित महाराज, गहरा- गुरु परंपरा से आचार्य स्वामी बब्रुवाहन जी महाराज ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी जी ने किया।

Tags: विराट संत सम्मेलन का किया आयोजन
Previous Post

योगी ने नाथ सम्प्रदाय के गुरु गोरक्षनाथ अखाड़ा में की धर्म ध्वजा की पूजा, संतों को प्रसाद ग्रहण कराया

Next Post

बस्ती में अपहरण के बाद अधिवक्ता की गाड़ी से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 4, 2026
सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी
उत्तर प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

August 4, 2026
Next Post

बस्ती में अपहरण के बाद अधिवक्ता की गाड़ी से कुचलकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group