नई दिल्ली, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्टस की माने तो उत्तर प्रदेश के मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सगाई कर ली है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालाकि प्रिया सरोज के पिता ने कहा है कि अभी ऐसी कोई बात नहीं है।
बता दें कि रिंकू सिंह को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी। टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह पिछले दो सालों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सपा सांसद प्रिया सरोज से सगाई की है। बताया जा रहा है कि यह सब बहुत चुपके से हुआ है। जल्द ही दोनों की शादी होगी। 25 साल की प्रिया सरोज जौनपुर की मछली शहर सीट से सांसद बनी थीं। प्रिया का नाम सपा के ही एक नौजवान सांसद के साथ जोड़ा जा रहा था। ज्यादातर लोगों को लग भी रहा था कि उसी नौजवान से प्रिया की शादी होगी।
25 साल की उम्र में सांसद बनी प्रिया सरोज
रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया की बात करें तो वह 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील भी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूरी की। प्रिया सरोज ने बीजेपी नेता बीपी सरोज को लोकसभा चुनाव में हराया था। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी राजनीती में रहे हैं। वह मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार (1999, 2004 और 2009) सांसद रहे चुके हैं। प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को हुआ था। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 में इस युवा चेहरे पर दांव खेला था।